
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। समर सीजन के बीच भोपाल से रीवा होते हुए कोलकात्ता तक उड़ान शुरू होने जा रही है। इसका संचालन सरकारी कंपनी एलायंस एयर करेगी। नौ अगस्त इस रूट पर उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव है। एलायंस एयर ने इस रूट पर स्लॉट ले लिया है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। यह उड़ान शुरू होने से भोपाल के यात्रियों को रीवा जाने में सुविधा हो जाएगी।
कोलकात्ता जाने के लिए यात्रियों को रीवा से दूसरी टिकट बनवानी होगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी के अनुसार कंपनी ने उड़ान शुरू करने की जानकारी दी है लेकिन अभी भोपाल में बुकिंग कार्यालय नहीं खुला है। नौ अगस्त को पहली उड़ान शुरू होगी। इसके बाद इसे मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को संचालित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- एमपी को मिलेगी नई उड़ानों की सौगात, 9 अगस्त से शुरू होगी रीवा-कोलकाता और रीवा-भोपाल विमान सेवा
रीवा प्रस्थान दोपहर 3.40 बजेभोपाल आगमन शाम 5.10 बजेभोपाल प्रस्थान शाम 5.35 बजेरीवा आगमन शाम 7.05 बजेरीवा से प्रस्थान शाम 7.05 बजेकोलकात्ता आगमन रात्रि 9.40 बजे फोटो- राजा भोज एयरपोर्ट।