• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद भी शुरू नहीं हुआ निशातपुरा स्टेशन, मालवा और राजकोट एक्सप्रेस को मिला स्टॉपेज, यात्रियों को करना होगा इंतजार

रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के करीब एक महीने बाद भी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू नहीं हो पाया है।

By anjalisingh tomarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 10:14:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 10:16:38 PM (IST)
  • Join करें
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद भी शुरू नहीं हुआ निशातपुरा स्टेशन, मालवा और राजकोट एक्सप्रेस को मिला स्टॉपेज, यात्रियों को करना होगा इंतजार
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद भी शुरू नहीं हुआ निशातपुरा स्टेशन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मालवा और राजकोट एक्सप्रेस को मिला स्टापेज
  2. यात्रियों को भोपाल स्टेशन तक जाना पड़ रहा
  3. सीपीआरओ ने स्टेशन तैयार होने की जानकारी दी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के करीब एक महीने बाद भी निशातपुरा रेलवे स्टेशन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। स्टेशन शुरू होने में हो रही देरी अब यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हस्तक्षेप की बातें भी सामने आ रही हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यात्रियों का सवाल है कि जब स्टेशन को मंजूरी मिल चुकी है तो फिर सुविधा शुरू होने में देरी क्यों हो रही है।


आसपास के यात्रियों को हो रही परेशानी

निशातपुरा और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को इसका सीधा असर झेलना पड़ रहा है। वर्तमान में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को भोपाल या रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

इससे यात्रा में समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। दैनिक यात्रियों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन ट्रेनों को मिला स्टापेज

निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू होने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां दो ट्रेनों के स्टापेज तय किए गए हैं। इन ट्रेनों के ठहराव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

- मालवा एक्सप्रेस

- राजकोट एक्सप्रेस

स्टेशन शुरू होने से मिलेंगे कई फायदे

निशातपुरा स्टेशन के शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए शहर के दूसरे हिस्सों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय, किराया और अतिरिक्त यात्रा की परेशानी कम होगी।

इसके अलावा भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों का दबाव भी कुछ हद तक कम होने की संभावना है। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जुलाई के अंतिम सप्ताह में उद्घाटन की संभावना

सीपीआरओ जबलपुर हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि निशातपुरा रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुका है। यहां दो ट्रेनों का स्टापेज भी तय किया जा चुका है। अब केवल उद्घाटन बाकी है, जो जुलाई के अंतिम सप्ताह तक होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि स्टेशन शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में सुविधा मिलेगी और उनके समय की बचत होगी।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन को जल्द शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजा गया है।उम्मीद है कि जल्द ही तिथि तय होने के साथ ही स्वीकृति मिल जाएगी।जिससे यात्रियों के लिए नवनिर्मित स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

-आलोक शर्मा, सांसद