दो टीआई वाले थाने में भी एफआईआर दर्ज नहीं, मिसरोद में युवती से छेड़छाड़
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मिसरोद थाने में नवाचार कर इस थाने में को उन चुनिंदा थानों में शामिल है, जहां बेहतर ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 04:36:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 04:42:28 PM (IST)
मिसरोद थाने का एआई फोटो।HighLights
- दो टीआई वाले थाने में भी केस दर्ज नही।
- मनचला आरोपित अभी आजाद घूम रहा।
- मिसरोद में युवती से छेड़छाड़, सुनवाई नहीं।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। गंभीर आरोप यह है कि लिखित शिकायत दिए जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित अब भी खुलेआम घूम रहा है, जिससे असुरक्षा का डर है।
होशंगाबाद रोड स्थित एक पाश Colony निवासी युवती (29) ने मिसरोद थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 12 जुलाई की सुबह करीब 8:40 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली थीं।
इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक उनका पीछा करने लगा। युवक ने उनके सामने अश्लील और अभद्र इशारे किए। इससे वह घबरा गईं और तुरंत घर लौट आईं। घटना अचानक होने के कारण वह स्कूटी का नंबर और युवक की पहचान नहीं कर सकीं।
घटना के बाद उन्होंने अन्य महिलाओं से जानकारी जुटाई। बातचीत में पता चला कि संदिग्ध युवक अक्सर आता रहता है।। इसके बाद उन्होंने मिसरोद थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपित की शिकायत की। उनका आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मिसरोद थाने में नवाचार कर इस थाने में को उन चुनिंदा थानों में शामिल है, जहां बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी निगरानी के लिए दो थाना प्रभारियों की व्यवस्था की है।
इसके बावजूद शिकायत पर त्वरित कानूनी कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मिनी शुक्ला ने बताया कि मिसरोद थाने से इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।