• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जेपी अस्पताल में ओपीडी मरीजों को फिर मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, MRI और सीटी स्कैन की सुविधा होगी शुरू

विभाग द्वारा योजना संचालित करने वाली एजेंसी का करीब 1.40 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किए जाने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी मरीजों के लिए भी आयुष...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 10:28:28 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 10:29:38 AM (IST)
  • Join करें
जेपी अस्पताल में ओपीडी मरीजों को फिर मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, MRI और सीटी स्कैन की सुविधा होगी शुरू
जेपी अस्पताल के अंदर बना एमआरआई जांच केंद्र।

HighLights

  1. करीब नौ माह बाद बहाल होगी ओपीडी की सुविधा
  2. मरीजों को 10 से 15 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे
  3. विभाग ने एजेंसी का 1.40 करोड़ रुपये का बकाया किया जारी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत ओपीडी मरीजों के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा फिर शुरू होने जा रही है। करीब एक साल से ओपीडी मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा था। विभाग द्वारा योजना संचालित करने वाली एजेंसी का करीब 1.40 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किए जाने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी मरीजों के लिए भी आयुष्मान के तहत जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है।

अस्पताल में अक्टूबर 2025 से ओपीडी के आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा बंद थी। हालांकि मशीन लगातार चालू रही और अस्पताल में भर्ती (आईपीडी) आयुष्मान मरीजों को पहले की तरह जांच की सुविधा मिलती रही। बकाया भुगतान नहीं होने के कारण केवल ओपीडी मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा था।


1.40 करोड़ रुपये का था बकाया

जानकारी के अनुसार, योजना का संचालन करने वाली एजेंसी का करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित था। इसके बाद एजेंसी ने ओपीडी के मरीजों को जांच करने से मना कर दिया था। अब विभाग ने यह राशि जारी कर दी है। इसके बाद एजेंसी ने ओपीडी मरीजों के लिए भी आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं फिर से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेपी अस्पताल में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित है।

यहां 1.5 टेस्ला क्षमता की अत्याधुनिक एमआरआई मशीन लगी हुई है। आम मरीजों के लिए एमआरआई जांच का शुल्क करीब 1,338 रुपये निर्धारित है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों को यह जांच निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

बाहर करानी पड़ती थी जांच

ओपीडी के आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को सुविधा नहीं मिलने के कारण कई मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में जाकर एमआरआई और सीटी स्कैन कराना पड़ता था। इसके लिए उन्हें 10 से 15 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। अब ओपीडी में भी आयुष्मान योजना के तहत जांच शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जांच की सुविधा यहां 24 घंटें सातों दिन जांच की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के जेपी अस्पताल में अब और बेहतर होगा हड्डी का इलाज, मरीजों को मिलेंगे आधुनिक ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट

इनका कहना है

आयुष्मान योजना संचालित करने वाली एजेंसी की बकाया राशि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। अब पहले की तरह ओपीडी के मरीजों को भी आयुष्मान कार्ड के तहत एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यह सुविधा जल्द शुरू कर दी जाएगी।- डा. संजय जैन, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल।