• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल से फ्लाइट मूवमेंट बढ़ा : आज से रोजाना 32 उड़ानें; रीवा, पटना और कोलकाता के लिए शुरू हो रही नई फ्लाइट्स, देखें शेड्यूल

भोपाल से अब दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, रायपुर, अहमदाबाद, रीवा, पटना एवं कोलकाता का हवाई कनेक्शन जुड़ गया है। 10 शहरों के लिए प्रतिदिन 16...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 09:50:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 09:50:42 AM (IST)
भोपाल से फ्लाइट मूवमेंट बढ़ा : आज से रोजाना 32 उड़ानें; रीवा, पटना और कोलकाता के लिए शुरू हो रही नई फ्लाइट्स, देखें शेड्यूल
राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल।

HighLights

  1. भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी
  2. रीवा के लिए सीधी उड़ान शुरू
  3. पटना और कोलकाता से जुड़ाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से समर सीजन के बीच बंद हुई उड़ानों की भरपाई सरकारी कंपनी एलायंस एयर करने जा रही है। कंपनी की रीवा-भोपाल उड़ान रविवार से शुरू हो जाएगी। 10 अगस्त से भोपाल के यात्रियों को पटना एवं कोलकाता की उड़ान भी मिलने लगेगी।

36 उड़ानों का संचालन

समर शेड्यूल में इस बार भोपाल से 36 उड़ानों का संचालन होने लगा था। सीजन के बीच में ही इंडिगो ने अपनी गोवा उड़ान बंद कर दी। कुछ दिनों बाद नवीं मुंबई उड़ान भी बंद हो गई।

एयर इंडिया ने दो उड़ानें कम कर दीं। बाद में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली, मुंबई रूट पर तीन उड़ानें शुरू कर कम हुई उड़ानों की भरपाई कर दी।

अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर ने भोपाल से रीवा, पटना एवं कोलकाता का हवाई कनेक्शन जोड़ने की तैयारी की है।

रविवार से रीवा उड़ान शुरू होगी। इसका औपचारिक शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू फ्लैग आफ के साथ करेंगे।

वाया रीवा, पटना जाएगी कोलकाता उड़ान

भोपाल से रीवा एवं पटना तक सीधी उड़ान शुरू होगी। कोलकाता जाने वाले यात्रियों को एक स्टापेज के साथ उड़ान मिलेगी। सप्ताह में तीन वाया रीवा एवं तीन दिन पटना होकर यात्री कोलकाता जा सकेंगे। इन उड़ानों की शुरुआत के साथ ही भोपाल से एक बार फिर 16 जोड़ी यानी ल 32 फ्लाइट मूवमेंट प्रतिदिन हो जाएंगे।


यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए गुड न्यूज... भोपाल से रीवा जाना हुआ आसान, 9 अगस्त से शुरू होगी नई एयर सर्विस

10 शहरों के लिए 16 उड़ानें रोज

भोपाल से अब दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, रायपुर, अहमदाबाद, रीवा, पटना एवं कोलकाता का हवाई कनेक्शन जुड़ गया है। 10 शहरों के लिए प्रतिदिन 16 जोड़ी उड़ानों का संचालन होगा। दिल्ली रूट पर सर्वाधिक छह उड़ानों का संचालन होगा।

9 अगस्त से प्रस्तावित उड़ान संख्या

-9 आई 735-736 का शेड्यूल :-रीवा प्रस्थान दोपहर 3.40 बजे, भोपाल आगमन शाम 5.10 बजे

-भोपाल प्रस्थान शाम 5.35 बजे, रीवा आगमन शाम 7.05 बजे

-रीवा से प्रस्थान शाम 7.05 बजे, कोलकाता आगमन रात्रि 9.40 बजे

उड़ान संख्या 9 आई 933 एवं 934 का 10 अगस्त से प्रभावी शेड्यूल

-पटना प्रस्थान दोपहर 1.45 बजे, भोपाल आगमन शाम 4.00 बजे

-भोपाल से प्रस्थान शाम 4.25 बजे, पटना आगमन शाम 6.45 बजे

-पटना प्रस्थान शाम 7.05 बजे, कोलकाता आगमन रात्रि 8.35 बजे