
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले की तहसील व वृत्त के हल्कों में पटवारी लंबे समय से जमे हुए हैं, लेकिन उनको इधर से उधर करने की हिम्मत कोई अधिकारी जुटा नहीं पाता है। इसके पीछे पटवारियों का रसूख बड़ी वजह बताया जा रहा है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें तबादलों पर पटवारियों का रसूख भारी दिखाई दिया। इसके चलते कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को 24 घंटे में ही आदेश को बदलना पड़ गया।
पहले आदेश में 46 पटवारियों का तबादला कर दिया था, जो कि कलेक्टर द्वारा किए गए भौतिक हस्ताक्षर से जारी हुआ था। इसके ठीक अगले दिन दूसरा आदेश कलेक्टर के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया, जिसमें सिर्फ 30 पटवारियों का तबादला किया गया है। इस तरह पटवारियों के आदेश को 24 घंटे में बदलने के कारण कलेक्ट्रेट चर्चा में बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 15 जून को पहली तबादला सूची जारी की गई थी। कलेक्टर के द्वारा किए गए हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया था कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन द्वारा जारी स्थानांतरण नीति आदेश 22 मई के द्वारा भोपाल में विभिन्न तहसीलों से स्थानांतरित किए गए पटवारियों को प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद नये हल्के में पदस्थ किया जाता है। जिसमें हुजूर तहसील के 25, बैरसिया तहसील के 9, कोलार तहसील के 10, टीटीनगर तहसील के तीन पटवारी शामिल थे।
इसके बाद कलेक्टर के डिजिटल हस्ताक्षर वाला दूसरा तबादला आदेश 16 जून को जारी किया गया। जिसमें कुल 30 पटवारियों के तबादले किए गए थे, जिनमें बैरसिया तहसील के 16, हुजूर तहसील के 9 और कोलार तहसील के पांच पटवारी शामिल हैं।
निधि नेमा, रेनू पटेल, सदाशिव गौंड, बृजकिशोर नागर, किशोर सिंह दांगी, नरेंद्र रैकवार, दीप्ती सांवले, प्रियंका अग्रवाल, ज्योति जोशी, शाईमा खान, रजनी सिंह राजपूत, केवल सिंह कीर, अभिप्रज्ञा चौहान, अजय सिंह बघेल, प्रियंका सिंह, सौरभ सोलंकी, प्रदीप कुमार पटेल, अभिषेक शर्मा, मुकुल सराठे, आलोक इंदौरिया, संदीप शर्मा, दीक्षा शर्मा, ओमप्रकाश मालवीय, प्रियंका दुबे, भंवर सोलंकी।
किशन कुमार सिंह, अजय कुमार पाठक, देवेंद्र पटेल, अदिति शुक्ला, अंकुर साहू, नासिर उद्दीन, बद्री प्रसाद, निशि गुप्ता व पूजा गुप्ता।
पहले आदेश में पटवारी निधि नेमा, रेनू पटेल, तुषार पाटिल, नरेंद्र पोद्दार, स्वयंदीप बागडे, रीतिका शाक्य, दीपांशु पटेल, योगेश बबेले, संदीप तिवारी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराधा पटेल, सदाशिव गौंड, नीलिमा नागर, बृजकिशोर नागर, किशोर सिंह दांगी, नरेंद्र रैकवार, दीप्ती सांवले, प्रियंका अग्रवाल, ज्योति जोशी, शाईमा खान, रजनी सिंह राजपूत, केवल सिंह कीर, अभिप्रज्ञा चौहान, अजय सिंह बघेल, प्रियंका सिंह, सौरभ सोलंकी, प्रदीप कुमार पटेल, अभिषेक शर्मा, मुकुल सराठे, आलोक इंदौरिया, प्रदीप कुमार गौर, प्रीति गुप्ता, संदीप शर्मा, दीक्षा शर्मा, ओमप्रकाश मालवीय, नीता साहू, पूजा ठाकुर, प्रियंका दुबे, छमा बल्लोरे, गणेश पांडे, जावेद खान, रावेंद्र सिंह, आशीष चतुर्वेदी, संजय स्वामी, भंवर सोलंकी व तरुण श्रीवास्तव का तबादला किया गया था।
यह भी पढ़ें- उज्जैन में 21 जून को दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, कुछ पलों के लिए गायब हो जाएगी परछाई
दूसरे आदेश में पटवारी किशन कुमार सिंह, तुषार पाटिल, नरेंद्र पोद्दार, दीपक धाकड़, स्वयंदीप बागडे, रितिका शाक्य, अजय कुमार पाठक, दीपांशु पटेल, योगेश बबेले, संदीप तिवारी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराधा पटेल, नीलिमा नागर, प्रदीप कुमार गौर, प्रीति गुप्ता, नीता साहू, देवेंद्र पटेल, अदिति शुक्ला, छमा बिल्लौरे, अंकुर साहू, गणेश पांडे, जावेद खान, रावेंद्र सिंह, नासिर उद्दीन, बद्री प्रसाद, आशीष चतुर्वेदी, संजय स्वामी, तरुण श्रीवास्तव, निशि गुप्ता व पूजा गुप्ता का तबादला किया गया है।
नियमानुसार ही पटवारियों की तबादला सूची जारी की गई है, पहली सूची में कुछ गलतियां हो गई थी, जिन्हें सुधार करते हुए दूसरी सूची जारी की गई है।कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।- प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर