
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने और समस्याओं के समाधान के लिए 12 से 18 जून तक सभी विकासखंड और नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इनमें कलेक्टर से लेकर सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण प्राथमिकता से किया जाए। साथ ही व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों के लिए आवेदन लेकर उनका निराकरण किया जाए।
यह भी पढ़ें- सुमित्रा महाजन की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक हो विस्तार, लिखा पत्र
शिविरों का रोस्टर ऐसे बनाएं कि कलेक्टर, अपर कलेक्टर, सीईओ सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। जिन आवेदनों का निराकरण तत्काल संभव न हो, उनके लिए समय-सीमा तय कर सूचित किया जाए और प्रकरणों की नियमित निगरानी की जाए।