रेलवे vs पुलिस... भोपाल में छिड़ा 'युद्ध', DRM ने डीजीपी से की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की शिकायत
राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित डी-मार्ट शॉपिंग मॉल के पास मार्च में हुई रोडरेज की एक घटना को लेकर रेलवे और पुलिस के बीच विवाद गहरा गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 09:58:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 09:58:38 PM (IST)
रेलवे vs पुलिस... भोपाल में छिड़ा 'युद्ध'HighLights
- 15 मार्च को कोलार के डी-मार्ट के पास ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों में हुई भिड़ंत
- डीआरएम पंकज त्यागी ने रेल कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत डीजीपी से की
- रेलवे का आरोप - महिला रेलकर्मियों से की गई अभद्रता और दर्ज हुई झूठी FIR
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित डी-मार्ट शॉपिंग मॉल के पास मार्च में हुई रोडरेज की एक घटना को लेकर रेलवे और पुलिस के बीच विवाद गहरा गया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी ने मध्य प्रदेश के डीजीपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रेलवे कर्मचारियों के साथ मारपीट की और बाद में उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर दी।
महिला कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप
शिकायत के अनुसार, 15 मार्च की शाम रेलवे कर्मचारी, जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं, एक कार्यक्रम से बस द्वारा लौट रहे थे। आरोप है कि डी-मार्ट क्रॉसिंग के पास ट्रैफिक पुलिस ने बस रोकी और महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला को धमकाने की बात भी कही गई है। रेलवे का दावा है कि इसके बाद बस को जबरन कोलार थाने ले जाकर कर्मचारियों पर ही मामला दर्ज कर दिया गया।