वाहन पोर्टल पर दर्ज कराएं अपना सही मोबाइल नंबर, वरना बढ़ेगी परेशानी; अब घर बैठे आसानी से कर सकते हैं अपडेट
वाहन का ट्रांसफर, लोन, फिटनेस और टैक्स जैसे कार्यों के लिए अब अपडेटेड मोबाइल नंबर अनिवार्य हो गया है। मोबाइल नंबर अपडेटेड नहीं होने से परेशानी बढ़ सकत ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 01:01:22 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jan 2026 01:22:08 AM (IST)
वाहन पोर्टल पर सही मोबाइल नंबर अपडेट कराना अनिवार्य (सांकेतिक फोटो)HighLights
- वाहन पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल सेवाओं के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य
- पोर्टल पर कई प्रक्रियाओं के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना आवश्यक
- अब घर बैठे आधार नंबर की सहायता से मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: अगर आपने अपने वाहन के डेटाबेस में अभी तक अपना चालू मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है, तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को सलाह दी है कि वे वाहन पोर्टल पर अपना अद्यतन (अपडेटेड) मोबाइल नंबर तुरंत लिंक कराएं।
दरअसल, वर्तमान में वाहन पोर्टल पर उपलब्ध अधिकांश महत्वपूर्ण सेवाएं डिजिटल कर दी गई हैं, जिनके लिए सही मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है। वाहन पोर्टल पर उपलब्ध होने वाली प्रमुख सेवाएं जैसे- वाहन का ट्रांसफर (स्वामित्व अंतरण), लोन दर्ज कराना या कटवाना, आरसी की द्वितीय प्रति, वाहन फिटनेस, परमिट और टैक्स जमा करने जैसी प्रक्रियाओं के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।
इतना ही नहीं अब वाहन पर होने वाले किसी भी आनलाइन चालान की जानकारी भी विभाग द्वारा डेटाबेस में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही भेजी जाती है। सही नंबर न होने की स्थिति में वाहन स्वामी चालान और अन्य सूचनाओं से वंचित रह जाते हैं।
यह भी पढ़ें- इंदौर निगमायुक्त का अल्टीमेटम, निर्माण स्थल पर हुई दुर्घटना तो इंजीनियर भी होंगे जिम्मेदार, ठेकेदार के साथ उन पर भी गिरेगी गाज
दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, आधार से होगा काम
राहत की बात यह है कि मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब वाहन स्वामियों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। वाहन स्वामी 'आधार आथेंटिकेटेड ओटीपी' के माध्यम से स्वयं ही अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और त्वरित है।