• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

AIIMS भोपाल के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होंगे रिटायर्ड ले. जनरल नरेंद्र कोटवाल; केंद्र ने जारी किया आदेश

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल एम्स भोपाल के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होंगे। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नियुक्ति की मंजूरी दे दी ...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 01:05:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 01:05:30 PM (IST)
AIIMS भोपाल के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होंगे रिटायर्ड ले. जनरल नरेंद्र कोटवाल; केंद्र ने जारी किया आदेश
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल। सौ- एम्स।

HighLights

  1. एम्स भोपाल को मिले नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
  2. रिटायर्ड ले. जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे कमान
  3. केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को जल्द ही स्थायी और मजबूत प्रशासनिक नेतृत्व मिल जाएगा। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल को एम्स भोपाल का नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

सैन्य चिकित्सा प्रशासन का अनुभव

सैन्य चिकित्सा प्रशासन में लंबे अनुभव वाले अधिकारी के आने से एम्स भोपाल के कामकाज, अनुशासन और मरीजों की सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। एम्स भोपाल में पिछले कुछ महीनों से नियमित निदेशक का पद खाली था। संस्थान का कामकाज अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहा था।


अभी एम्स दरभंगा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. माधवानंद के पास एम्स भोपाल का अतिरिक्त प्रभार था। नरेंद्र कोटवाल के कार्यभार संभालते ही यह अतिरिक्त व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- AIIMS Bhopal में शुरू होगी Da Vinci रोबोटिक सर्जरी, कैंसर और यूरोलाजी समेत कई ऑपरेशन होंगे आसान

अटके काम होंगे शुरु

इससे विभागों के बीच बेहतर तालमेल, लंबित फाइलों का तेजी से निपटारा और अस्पताल की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।आदेश के अनुसार नरेंद्र कोटवाल की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर तीन साल के लिए की गई है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होगा।

उन्हें लेवल-15 के वेतनमान पर रखा गया है। वे 70 वर्ष की उम्र तक या केंद्र सरकार के अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। नरेंद्र कोटवाल चिकित्सा के साथ-साथ सैन्य प्रशासन के भी बड़े विशेषज्ञ हैं। वे देश के प्रतिष्ठित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज, पुणे के डायरेक्टर और कमांडेंट रह चुके हैं।

वर्तमान में वे पंचकूला स्थित पारस हेल्थ में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनके पास प्रशासन और मरीजों के इलाज दोनों का समृद्ध अनुभव है।