• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल-रीवा वंदे भारत में अब 8 की जगह चलेंगे 16 कोच... 24 अक्टूबर तक मिलेंगे अतिरिक्त कन्फर्म टिकट

त्योहारी सीजन में रीवा और भोपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस अब आठ की बजाय 16 कोच के स...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 09:18:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 09:18:10 PM (IST)
भोपाल-रीवा वंदे भारत में अब 8 की जगह चलेंगे 16 कोच... 24 अक्टूबर तक मिलेंगे अतिरिक्त कन्फर्म टिकट
भोपाल-रीवा वंदे भारत में अब 8 की जगह चलेंगे 16 कोच

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारी सीजन में रीवा और भोपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस अब आठ की बजाय 16 कोच के साथ संचालित की जा रही है। रेलवे ने यह व्यवस्था सात अगस्त से शुरू की है, जो 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यानी करीब 75 दिनों तक यात्रियों को ट्रेन में ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 20174/20173 रीवा-रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक संरचना में अस्थायी बदलाव किया गया है। पहले ट्रेन में आठ कोच थे, जबकि अब 16 कोच वाली वंदे भारत रेक लगाई जा रही है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगा कन्फर्म टिकट का फायदा

कोच की संख्या बढ़ने से ट्रेन की कुल सीट क्षमता में करीब दोगुनी बढ़ोतरी होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा त्योहारी सीजन में भोपाल, रीवा और रास्ते के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। अभी तक कम सीटों के कारण वंदे भारत में रिजर्वेशन जल्दी फुल हो जाता था। अब अतिरिक्त कोच जुड़ने से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना रहेगी।


यह भी पढ़ें- इंदौर में 100 करोड़ का ISBT बनकर तैयार, संचालन एजेंसी तय, बैठकें भी हुई; लेकिन बस संचालन पर नहीं हो पा रहा निर्णय

खासकर रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए यह बदलाव महत्वपूर्ण है। यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने के विकल्प बढ़ेंगे और टिकट के लिए दूसरी ट्रेनों पर निर्भरता कम होगी।