• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में भारी बारिश के चलते नर्सरी से 12वीं क्लास तक सभी स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

भोपाल कलेक्टर के आदेश पर आज नर्सरी से 12वीं तक सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई-आईसीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी।

By Madanmohan malviyaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 09:02:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 09:13:19 AM (IST)
भोपाल में भारी बारिश के चलते नर्सरी से 12वीं क्लास तक सभी स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
भोपाल में तेज बारिश के चलते आज स्कूल बंद।

HighLights

  1. लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है
  2. आवागमन में दिक्कत के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूल बंद किए गए
  3. सभी शिक्षक और विद्यालयीन कर्मचारी तय समय पर स्कूल आकर उपस्थित रहेंगे

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 10 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय भोपाल जिले में अत्यधिक बारिश की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। अवकाश का आदेश सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बीएस ), सीबीएसई, आइसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं।


सभी शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे

हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और विद्यालयीन कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया गया है। आदेश के मुताबिक सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य द्वारा 10 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

naidunia_image

निचले इलाकों में जलभराव

उन्होंने बताया कि बारिश और जलभराव को देखते हुए फैसला लगातार बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। खासकर निचले इलाकों में जलभराव और बारिश के दौरान आवागमन में आने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूलों में विद्यार्थियों की आवाजाही रोकने का फैसला किया गया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मानसून में जीवनरक्षक है हेलमेट, इसकी देखभाल करना भी जरूरी…एक्सपर्ट्स से जानें खास मेंटेनेंस टिप्स