GMC Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानिए इंटरव्यू के जरूरी नियम
सुबह 11 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा; योग्य अभ्यर्थियों का ही साक्षात्कार होगा।
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 02:47:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 02:47:39 PM (IST)
फोटो एआई की मदद से तैयार की गई है।HighLights
- सीनियर और जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए स्क्रूटनी व साक्षात्कार
- गांधी मेडिकल कॉलेज में 10 अगस्त को होगी भर्ती प्रक्रिया
- मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पहुंचें
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए स्क्रूटनी और साक्षात्कार 10 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
अधिष्ठाता कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार सभी उम्मीदवारों को गांधी मेडिकल कॉलेज के एडमिन ब्लॉक के तृतीय तल पर तय समय पर उपस्थित होना होगा।
मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचें
मूल दस्तावेजों का परीक्षण सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगा। 11 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा।नोट में कहा गया है कि उम्मीदवार निर्धारित तिथि से 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग करें और सभी मूल दस्तावेजों के साथ आएं।
स्क्रूटनी के बाद ही योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के समय देर से आने वालों की पात्रता पर विचार नहीं होगा।अंतिम निर्णय अधिष्ठाता का मान्य होगा।