भोपाल में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, टाइम ऑफ डे योजना से बिजली बिल में मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट
भोपाल जिले में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल रही है। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सोलर आवर के दौरान बिजली उपयोग पर 20 प्रतिशत क ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 09:38:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 09:38:01 PM (IST)
भोपाल में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को सोलर आवर में 20% छूट दी जा रही है। (AI Generated Image)HighLights
- जनवरी में दो करोड़ से ज्यादा राहत
- पांच लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित
- सुबह नौ से शाम पांच सोलर आवर
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: जिले में स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी द्वारा सोलर आवर के दौरान 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके तहत जनवरी 2026 में दो लाख 97 हजार 813 उपभोक्ताओं को करीब दो करोड़ 10 लाख 66 हजार रुपये की राहत प्रदान की गई।
टाइम ऑफ डे योजना का लाभ
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार पांच लाख 20 हजार 457 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मासिक बिल में टाइम ऑफ डे (टीओडी) छूट का लाभ मिला। जनवरी 2026 में कुल तीन करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपये की रियायत दी गई। इसमें भोपाल शहरी और ग्रामीण वृत्त के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक लाभ मिला।