• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में स्मार्ट मीटर से 20 प्रतिशत तक की छूट, भोपाल में 4.50 लाख उपभोक्ताओं को मिली 3.68 करोड़ रुपये की TOD रिबेट

भोपाल में स्मार्ट मीटर योजना का तेजी से विस्तार हो रहा है। मई 2026 तक 4.50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

By naman MishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 08:27:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 08:27:11 PM (IST)
  • Join करें
MP में स्मार्ट मीटर से 20 प्रतिशत तक की छूट, भोपाल में 4.50 लाख उपभोक्ताओं को मिली 3.68 करोड़ रुपये की TOD रिबेट
भोपाल में 4.50 लाख से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगे (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सिटी ईस्ट क्षेत्र में सबसे ज्यादा 109.34 लाख रिबेट
  2. टीओडी योजना में बिजली दरों पर 20 प्रतिशत तक छूट
  3. स्मार्ट मीटर से बिलिंग और रीडिंग प्रक्रिया हुई आसान

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल में स्मार्ट मीटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मई 2026 तक भोपाल के पांच बिजली वितरण संभागों में कुल 6.17 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 4.50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को टाइम आफ डे (टीओडी) योजना का लाभ भी मिल रहा है। मई माह में ही उपभोक्ताओं को 368.23 लाख रुपये यानी करीब 3.68 करोड़ रुपये की रिबेट दी गई।

सिटी ईस्ट में सबसे अधिक उपभोक्ताओं को मिला लाभ

आंकड़ों के अनुसार भोपाल सिटी ईस्ट क्षेत्र स्मार्ट मीटर स्थापना और टीओडी रिबेट के मामले में सबसे आगे रहा। यहां कुल 1,80,237 उपभोक्ताओं में से 1,34,901 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मई में सबसे अधिक 109.34 लाख रुपये की टीओडी रिबेट मिली।


इसके बाद भोपाल सिटी नार्थ क्षेत्र में 98,291 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। यहां उपभोक्ताओं को 87.39 लाख रुपये की रिबेट का लाभ मिला। भोपाल सिटी साउथ में 84,628 स्मार्ट मीटर स्थापित हैं और यहां 77.21 लाख रुपये की छूट दी गई।

अन्य क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को मिला फायदा

भोपाल सिटी वेस्ट क्षेत्र में 72,137 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। यहां उपभोक्ताओं को मई माह में 46 लाख रुपये की टीओडी रिबेट मिली। वहीं ओ एंड एम कोलार क्षेत्र में कुल 60,645 स्मार्ट मीटर स्थापित हैं और यहां उपभोक्ताओं को 48.28 लाख रुपये की रिबेट वितरित की गई।

बिजली कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की वास्तविक समय में जानकारी मिल रही है। इससे बिजली उपयोग पर निगरानी आसान हुई है और ऊर्जा बचत को बढ़ावा मिला है।

सटीक बिलिंग और रीडिंग में सुधार

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर में हर 15 मिनट में बिजली खपत का डेटा अपडेट होता है। इससे उपभोक्ता अपनी खपत को समझकर अनावश्यक बिजली उपयोग कम कर सकते हैं।

रियल टाइम डेटा उपलब्ध होने से मीटर रीडिंग के लिए कर्मचारियों के घर जाने की जरूरत नहीं रहती। निर्धारित तिथि पर बिल तैयार होकर उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंच जाता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट मीटर से बिलिंग अधिक सटीक हुई है और रीडिंग में त्रुटियों की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

टीओडी योजना से बिजली बिल में राहत

नए टैरिफ के तहत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में बिजली का उपयोग करने पर टीओडी योजना के अंतर्गत बिजली दरों में 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल कम करने में मदद मिल रही है और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

संभाग कुल उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगे उपभोक्ता मई 2026 में टीओडी रिबेट (लाख रुपये)
सिटी ईस्ट 1,80,237 1,34,901 109.34
सिटी नार्थ 1,31,930 98,291 87.39
सिटी साउथ 1,10,020 84,628 77.21
सिटी वेस्ट 1,23,674 72,137 46.00
कोलार 71,463 60,645 48.28
कुल 6,17,324 4,50,602 368.23