• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ओला-उबर और रैपिडो की मनमानी से परेशान टैक्सी चालकों का अल्टीमेटम; भोपाल में सीएम आवास घेराव की चेतावनी

एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति के खिलाफ टैक्सी चालकों का आंदोलन की चेतावनी दी है। 15 अगस्त को बोट क्लब से लालघाटी तक रैली निकालकर अपनी मांगें सरकार...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 12:22:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 01:50:17 PM (IST)
ओला-उबर और रैपिडो की मनमानी से परेशान टैक्सी चालकों का अल्टीमेटम; भोपाल में सीएम आवास घेराव की चेतावनी
चिनार पार्क में प्रदर्शन के दौरान भोपाल टैक्सी चालक संघ के सदस्य। सौ- आयोजक।

HighLights

  1. एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति का विरोध
  2. प्रदेशभर के ड्राइवरों को भोपाल में जुटाने की तैयारी
  3. 15 अगस्त को रैली, सीएम आवास घेराव की चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी से परेशान टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर तक पहुंच गया है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल टैक्सी चालक संघ और टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।

15 अगस्त को विरोध में रैली

बैठक में तय किया गया कि 15 अगस्त को बोट क्लब से लालघाटी तक बड़ी रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 18 से 20 अगस्त के बीच प्रदेशभर के ड्राइवर भोपाल में जुटकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। आंदोलन की अंतिम तारीख जल्द घोषित की जाएगी।


टैक्सी यूनियन के नफीसउद्दीन ने कहा कि मध्य प्रदेश में टैक्सी किराया तय करने के लिए कोई स्पष्ट सरकारी नीति नहीं है। इसी का फायदा ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियां उठा रही हैं और अपनी मर्जी से रेट घटा-बढ़ा रही हैं। इसका सीधा नुकसान वाहन चालक और मालिक को हो रहा है।

संघ ने तैयार किया किराया मॉडल

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण होगी। इसका मकसद टैक्सी चालकों की ताकत दिखाना और सरकार तक मांगें पहुंचाना है। भोपाल टैक्सी चालक संघ के महामंत्री राजेश कुमार नागले ने कहा कि सरकार तुरंत किराया की गाइडलाइन बनाए। संघ ने किराया तय करने का एक मॉडल भी दिया है।

जिसके अनुसार बेस फेयर 50 से 60 रुपये प्रति राइडटाइम चार्ज करने की मांग है। वहीं टाइम चार्ज एक से 1.50 रुपये प्रति मिनट प्रति किलोमीटर हो, जो गाड़ी की श्रेणी के अनुसार 22 से 30 रुपये हो जाएगा।

संगठन की मांग है कि पहले सरकार किराया तय करे और फिर कंपनियों को उसी दर पर संचालन के निर्देश दिए जाएं। साथ ही निजी नंबर वाले वाहनों और अवैध बाइक टैक्सी पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में भगवान भरोसे महिला सुरक्षा! टैक्सियों में सिर्फ दिखावे के पैनिक बटन, नवदुनिया के स्टिंग ऑपरेशन में खुली दावों की पोल

आय घटने से परेशान हैं चालक

राजेश नागले ने कहा कि कंपनियां पहले बेस फेयर, टाइम चार्ज और किलोमीटर तीनों का पैसा देती थीं, लेकिन अब सिर्फ दूरी के हिसाब से भुगतान हो रहा है। ईंधन, बीमा, किस्त और रखरखाव के खर्च बढ़ गए हैं, लेकिन आय घट रही है।

कई ड्राइवरों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। केवल 20-30 प्रतिशत किराया बढ़ा देने से चालकों की लागत, ईंधन और वाहन की किस्त का खर्च नहीं निकल पाता। यदि संघ का प्रस्तावित मॉडल लागू होता है तो कई रूटों का किराया बदल सकता है।

प्रस्तावित किराया

- अरेरा हिल्स से एयरपोर्ट: वर्तमान 246-282 रुपये की जगह 416 से 552 रुपये तक।

- न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन: वर्तमान 95-108 रुपये की जगह 205 से 270 रुपये तक।

- लालघाटी से एमपी नगर: वर्तमान 152-167 रुपये की जगह 302 से 401 रुपये तक।