• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

NEET UG 2026 सुरक्षा प्लान तैयार : भोपाल में अब CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर; 32 केंद्रों पर 13,724 छात्र देंगे परीक्षा

भोपाल में नीट परीक्षा के प्रश्नपत्रों के परिवहन की जिम्मेदारी पुलिस के बजाय सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने परीक्ष...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 10:30:17 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 10:52:49 AM (IST)
  • Join करें
NEET UG 2026 सुरक्षा प्लान तैयार : भोपाल में अब CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर; 32 केंद्रों पर 13,724 छात्र देंगे परीक्षा
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. CRPF की निगरानी में NEET UG 2026 परीक्षा
  2. 32 केंद्रों पर 13,724 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे
  3. प्रशासन ने किए दो-स्तरीय सुरक्षा और विशेष इंतजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा-2026 को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले बार देशभर में सामने आए पेपर लीक विवादों के बाद भोपाल में प्रश्नपत्रों के परिवहन की जिम्मेदारी पुलिस के बजाय सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) को सौंपी गई है।

वहीं, जिला प्रशासन ने परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए

जानकारी के अनुसार रविवार 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के लिए भोपाल जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13 हजार 724 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल मेमू ट्रेनें; कोरबा से दुर्ग के बीच शेड्यूल जारी

पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा को संपन्न करवाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पेपर लीक मामलों को देखते हुए इस बार प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने का कार्य सीआरपीएफ के जवानों की निगरानी में होगा। वहीं प्रश्नपत्र ले जाने वाले वाहनों की मानिटरिंग के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती की गई है।

दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, तैनात रहेगा पुलिस बल

नीट परीक्षा को लेकर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।उन्होंने महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग (फ्रिस्किंग) सुरक्षा जांच व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने सभी केंद्रों पर जनरेटर, स्वच्छ पेयजल, ओआरएस, प्राथमिक उपचार किट, चिकित्सकीय दल, क्लाक रूम और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शहर के मैनिट, सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, कमला नेहरू कन्या विद्यालय, हमीदिया बालक विद्यालय गिन्नौरी सहित 32 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले अधिकारियों ने गुरुवार को सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर, पेयजल, शौचालय, बिजली, बैठने की व्यवस्था व परीक्षा कक्षों में पर्याप्त वेंटिलेशन की जांच की। उन्होंने प्रवेश और निकास द्वारों पर सुगम आवाजाही के निर्देश दिए हैं।