• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal Traffic Alert: ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाली तृतीय ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लाग...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 10:02:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 10:02:57 AM (IST)
Bhopal Traffic Alert: ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी
ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक को लेकर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

HighLights

  1. ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक को लेकर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
  2. 5 से 8 अगस्त तक मिंटो हॉल के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
  3. सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा वीआईपी मूवमेंट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाली तृतीय ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में होने वाले इस सम्मेलन में करीब 12 देशों के संस्कृति मंत्री, हेड ऑफ डेलीगेट्स, सांस्कृतिक दल और प्रतिनिधि शामिल होंगे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे के बीच मिंटो हॉल और आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढऩे पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

ऐसा रहेगा प्रोग्राम

पुलिस के अनुसार, डेलीगेट्स होटल ताज, जहांनुमा पैलेस, कोर्टयार्ड मैरियट, गोल्डन ट्यूलिप, रेडिसन और सदर मंजिल हेरिटेज से निर्धारित मार्गों से मिंटो हॉल पहुंचेंगे। इस दौरान भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, मछली घर, एमपी नगर चौराहा, जेल रोड, कंट्रोल रूम तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा, रेतघाट और अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मिंटो हॉल परिसर में केवल संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वाहन पास वाले डेलीगेट्स के वाहनों को ही प्रवेश और पार्किंग की अनुमति होगी।


यह भी पढ़ें- भोपाल में आज ब्रिक्स देशों का मंथन, लंदन से वाग्देवी प्रतिमा की वापसी पर फोकस; जानिए बैठक से भारत को क्या होगा फायदा

अन्य सभी वाहनों की पार्किंग एमवीएम मैदान में रहेगी। वहीं प्रतिदिन शाम 4.30 बजे डेलीगेट्स मिंटो हॉल से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मछली घर, पॉलिटेक्निक चौराहा, स्मार्ट रोड और स्काउट गाइड तिराहा मार्ग पर भी आवश्यकतानुसार यातायात नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।