ट्विशा शर्मा केस : पुलिस ने भी कोर्ट में माना- गिरिबाला सिंह प्रभावशाली, सबूत प्रभावित होने की आशंका
नोएडा की ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम में सिर, कान और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 19 May 2026 08:15:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:38:30 AM (IST)
ट्विशा शर्मा, समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की तस्वीर।HighLights
- पोस्टमार्टम में सिर कान हाथ पर चोट, पुलिस ने माना मामला हत्या की ओर इशारा
- कोर्ट में पुलिस ने कहा गिरिबाला प्रभावशाली, साक्ष्य से छेड़छाड़ की जताई आशंका
- फरार पति समर्थ पर 10 हजार इनाम, परिवार दिल्ली एम्स में दोबारा पीएम चाहता है
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल स्थित ससुराल में मृत पाई गई नोएडा की टि्वशा शर्मा के पोस्टमार्टम में सिर, कान व हाथ पर चोट के निशान की होने की बात सामने आई है। ऐसे में मामला अब आत्महत्या से अधिक हत्या की ओर इशारा कर रहा है। इधर पुलिस ने कोर्ट में गिरिबाला सिंह को प्रभावशाली बताते हुए साक्ष्य प्रभावित करने की आशंका जताई है। अब टि्वशा के स्वजनों ने उन्हें पद से हटाने की मांग की है।
वकील अंकुर पांडे के अनुसार, मौत से पहले ट्विशा ने मां को संदेश भेजकर आरोप लगाया था कि उसे ड्रग एडिक्ट और चरित्रहीन साबित करने की कोशिश हो रही है। वहीं, दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका सोमवार को जिला कोर्ट ने खारिज कर दी। इस बीच, डीसीपी ने फरार समर्थ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
![naidunia_image]()
दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाई कोर्ट जाएंगे
ट्विशा के मायके वाले जांच और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट में कई विसंगतियां हैं। ट्विशा की मौत के छह दिन बाद भी मायके वालों ने एम्स भोपाल में रखा उसका शव नहीं लिया है। स्वजन दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। पिता नवनिधि शर्मा का कहना है कि भोपाल में उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद नहीं है।
बता दें कि बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में 33 वर्ष की ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात्रि को फांसी के फंदे से लटकी पाई गई। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया। उसकी पहचान डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। इसके बाद दोनों ने नौ दिसंबर 2025 को शादी की थी।