'MSME, महिला और शहरी विकास को नई गति देगा बजट', Union Budget 2026 पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Union Budget 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यूनियन बजट 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के बजट की दिशा और प्रभावों प ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 01:30:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 01:30:24 PM (IST)
टियर-2, टियर-3 शहरों के उत्थान का रास्ता खोलेगा बजट: CM डॉ. मोहन यादवHighLights
- यूनियन बजट 2026 पर मुख्यमंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया
- एमएसएमई और उद्योगों के लिए बढ़ी संभावनाएं
- महिलाओं के लिए हॉस्टल और शहरी विकास पर फोकस
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यूनियन बजट 2026 (Union Budget 2026) पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को और बेहतर बनाने का मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग और हर प्रांत का संतुलित रूप से ध्यान रखा गया है।
MSME और औद्योगिक विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र, विशेषकर एमएसएमई के लिए इस बजट में व्यापक संभावनाएं हैं। ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और फार्मा सेक्टर में प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
महिला, शहरी और नवाचार आधारित विकास
उन्होंने बताया कि नवाचार आधारित उद्यमिता को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रोफेशनल कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण और मेट्रोपॉलिटन सिटी क्षेत्रों में विकास कार्यों पर विशेष फोकस किया गया है। शहरी विकास के लिहाज से यह बजट लाभकारी सिद्ध होगा।
टियर-2 और टियर-3 शहरों को मिलेगा बल
मुख्यमंत्री ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास से शहर आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे और निवेशकों का विश्वास कायम रहेगा। वित्तीय संस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती पर दृष्टि
कैंसर को बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने मेडिकल कॉलेज खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि भारत अन्य देशों की तरह दबाव में नहीं आता और राज्य की जीडीपी बढ़ाकर आर्थिक मजबूती की दिशा में काम किया जा रहा है।