शातिर अपराधी शादाब गेट महाराष्ट्र में गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
फिलहाल इस नेटवर्क के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। शादाब से पूछताछ में यह खुलासा होने की उम्मीद है कि वह महाराष्ट्र हथिय ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 11:17:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 11:19:08 PM (IST)
शादाब गेट महाराष्ट्र में गिरफ्तार।HighLights
- पुलिस उसे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार करेगी और गहन पूछताछ शुरू करेगी।
- सूत्रों का कहना है कि शादाब गेट शहर के एक सक्रिय आपराधिक गिरोह से जुड़ा है।
- पुलिस पहले ही गुड्डू स्टेशन और शाहबर मौलाना जैसे आरोपितों को दबोच चुकी है।
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। भोपाल के कुख्यात बदमाश शादाब गेट को महाराष्ट्र की जलगांव पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपित के पास से हथियार बरामद होने के बाद जलगांव पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।
जैसे ही शादाब की गिरफ्तारी की भनक भोपाल पुलिस को लगी, एक विशेष टीम उसे लेने के लिए तत्काल जलगांव रवाना हुई। हालांकि, भोपाल पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपित शादाब का जेल वारंट बन चुका था, जिसके कारण उसे तुरंत साथ लाना संभव नहीं हो सका।
अब इस मामले में भोपाल पुलिस बुधवार को स्थानीय न्यायालय में एक पत्र लिखकर आरोपित शादाब के प्रोडक्शन वारंट की मांग करेगी।
न्यायालय से अनुमति और वारंट जारी होने के बाद शादाब को विधिवत रूप से महाराष्ट्र से भोपाल लाया जाएगा। भोपाल पहुंचने पर पुलिस उसे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार करेगी और गहन पूछताछ शुरू करेगी।
सूत्रों का कहना है कि शादाब गेट शहर के एक सक्रिय आपराधिक गिरोह से जुड़ा है और पुलिस इस मामले में पहले ही गुड्डू स्टेशन और शाहबर मौलाना जैसे आरोपितों को दबोच चुकी है।
फिलहाल इस नेटवर्क के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। शादाब से पूछताछ में यह खुलासा होने की उम्मीद है कि वह महाराष्ट्र हथियार खरीदने गया था।
वहां किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था। साथ ही, भोपाल में उसके आगामी मंसूबों और उसे पनाह देने वाले मददगारों के चेहरों से भी पर्दा उठने की संभावना है।