MP में प्रशासनिक फेरबदल, विकास मिश्रा होंगे सीधी के नए कलेक्टर, स्वरोचिष सोमवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। सीधी जिले में इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 09:17:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 01:09:23 AM (IST)
MP में प्रशासनिक फेरबदल।HighLights
- मध्य प्रदेश में हुआ प्रशासनिक फेरबदल
- विकास मिश्रा होंगे जिले के नए कलेक्टर
- स्वरोचिष सोमवंशी को भेजा गया भोपाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज, 22 मार्च 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत सीधी जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है।
प्रमुख बदलाव
- विकास मिश्रा (IAS 2013): वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर सचिव तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के आयुक्त के रूप में कार्यरत श्री विकास मिश्रा को अब सीधी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
- स्वरोचिष सोमवंशी (IAS 2012): सीधी जिले के वर्तमान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी का तबादला भोपाल कर दिया गया है। वे अब आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में आयुक्त के साथ-साथ राज्य सांख्यिकी आयोग के सचिव (अतिरिक्त प्रभार) और मध्य प्रदेश शासन के अपर सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। सीधी जिले में इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
![naidunia_image]()
अधिकारियों पर गिरी गाज
सीधी जिले के आकस्मिक भ्रमण के दौरान आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों तथा जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए, वहीं सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, गुना के SP अंकित सोनी का तबादला, हितिका वसल होंगी नई पुलिस अधीक्षक
संतोषजनक नहीं मिली अधिकारी की भूमिका
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए गुना एसपी अंकित सोनी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।