'बड़ा तालाब का पानी शुद्ध, अब RO की जरूरत नहीं है...' भोपाल महापौर का बड़ा दावा
शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था देखने के लिए महापौर मालती राय ने मंगलवार को विधानसभा के सामने स्थित नगर निगम के जलशोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 26 May 2026 10:51:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 10:50:59 PM (IST)
भोपाल महापौर का बड़ा तालाब को लेकर बड़ा दावानईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था देखने के लिए महापौर मालती राय ने मंगलवार को विधानसभा के सामने स्थित नगर निगम के जलशोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। महापौर ने बड़े तालाब से आए पानी को फिल्टर करने की प्रोसेस को देखा और इसकी पूरी जानकारी भी ली। साथ ही पानी की परीक्षण शाला में जांच भी कराई।
टेस्ट में पास हुए पानी को महापौर के सामने ही नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने पी लिया, जिसे महापौर ने क्लीन चिट भी दी।
कम प्रेशर की शिकायतों के बाद हुआ औचक निरीक्षण
इस दौरान महापौर ने कहा कि गर्मी का मौसम है। पानी की खपत बढ़ गई है। कई इलाकों से शिकायतें मिल रही थीं कि कम प्रेशर से पानी की सप्लाई हो रही है। इसलिए एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष बृजुला सचाण और अफसरों के साथ निरीक्षण किया है।
बड़ा तालाब के पानी को लेकर दूर हुआ भ्रम
यहां पर बड़ा तालाब से अशोधित जल आता है, जिसे शुद्ध करके कई इलाकों में सप्लाई करते हैं। फिर भी शिकायत थी कि बड़ा तालाब से आधी आबादी को पानी पिलाता है, जो गंदा होता है। इसलिए आज पूरा सिस्टम देखा। इसके बाद कह सकती हूं कि जिन इलाकों में बड़ा तालाब का पानी मिल रहा है, वहां रहने वाले लोगों को आरओ लगाने की जरूरत नहीं है। यहां से शुद्ध पानी दिया जा रहा है।