• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

आखिर क्यों योग कोर्सेज से दूरी बना रहे हैं मध्य प्रदेश के छात्र; सिमटता जा रहा भविष्य, आंकड़े हैं चौंकाने वाले

आज जब प्राइवेट सेक्टर्स में योग ट्रेनर्स की व्यक्तिगत कमाई का ग्राफ ऊपर जा रहा है, तब सरकारी यूनिवर्सिटीज का यह सूनापन चीख-चीख कर कह रहा है कि युवा सि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 04:49:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 04:49:27 PM (IST)
  • Join करें
आखिर क्यों योग कोर्सेज से दूरी बना रहे हैं मध्य प्रदेश के छात्र; सिमटता जा रहा भविष्य, आंकड़े हैं चौंकाने वाले
MP में योग कोर्सेज से छात्रों का मोहभंग दिखा है (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. MP में योग कोर्सेज से छात्रों का मोहभंग दिखा है
  2. 4 बड़े विश्वविद्यालयों में योग की 47% सीटें रह गईं खाली
  3. 330 सीटों में से सिर्फ 175 पर ही आए छात्र

डिजिटल डेस्क, भोपाल। क्या कोई ऐसी डिग्री हो सकती है जिसे पूरी दुनिया 'सैल्यूट' करे, लेकिन रोजगार के बाजार में उसकी कोई कीमत न हो? मध्य प्रदेश में योग के साथ आज कुछ ऐसा ही हो रहा है। सूबे के स्कूलों में सुबह-सुबह चटाई बिछाकर अनुलोम-विलोम करते लाखों बच्चों की तस्वीरें जितनी सुखद हैं, उच्च शिक्षा में योग कोर्सेज का खाली रह जाना उतना ही डरावना।

यह कहानी सिर्फ खाली सीटों के आंकड़ों की नहीं है, बल्कि उस भरोसे के टूटने की है जो युवाओं ने इस प्राचीन विधा को अपना 'करियर' मानकर जताया था। आज जब प्राइवेट सेक्टर्स में योग ट्रेनर्स की व्यक्तिगत कमाई का ग्राफ ऊपर जा रहा है, तब सरकारी यूनिवर्सिटीज का यह सूनापन चीख-चीख कर कह रहा है कि युवा सिर्फ 'योग का सर्टिफिकेट' नहीं, बल्कि 'रोटी और सुरक्षा की गारंटी' चाहता है।


आंकड़ों की कड़वी हकीकत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आसपास के चार प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालयों के आंकड़े इस कड़वे सच को बयां करते हैं। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (BU), माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में योगिक साइंस, पीजी डिप्लोमा और डिग्री कोर्सेज की कुल मिलाकर 330 सीटें हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वर्तमान सत्र में इनमें से महज 175 सीटों पर ही दाखिले हो सके हैं। यानी लगभग 47% सीटें पूरी तरह खाली रह गईं।

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की स्थिति चिंताजनक

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की स्थिति तो और भी चिंताजनक है, जहां 100 सीटों में से सिर्फ 23 विद्यार्थी ही योग की पढ़ाई करने पहुंचे। यानी कुल सीटों का सिर्फ 23 प्रतिशत। माखनलाल और सांची यूनिवर्सिटी में भी कमोबेश यही हाल है, जहां पीजी डिप्लोमा की सीटें भरने के लिए तरस रही हैं।

क्या है सीटें खाली रहने की वजह

योग कोर्सेज की सीटें खाली रहने की सबसे बड़ी वजह सरकारी क्षेत्र में नौकरियों का न होना है। केंद्रीय विद्यालयों या कुछ चुनिंदा जगहों पर योग शिक्षकों की नियुक्तियां होती भी हैं, तो वे महज कुछ महीनों के लिए 'संविदा' या 'अतिथि शिक्षक' के रूप में होती हैं, जहां मानदेय बेहद कम होता है।

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-विशेष:राजनांदगांव से निकली योग की धारा: विश्वभर को महका रही संस्कारधानी की अनूठी विरासत!

प्राइवेट सेक्टर में ट्रेनर्स की अच्छी कमाई

हालांकि, प्राइवेट सेक्टर, फिटनेस सेंटर्स और कॉरपोरेट वर्ल्ड में योग ट्रेनर्स की व्यक्तिगत कमाई निजी तौर पर 20,000 से 50,000 प्रति माह तक बढ़ी है, लेकिन सरकारी नौकरियों की सुरक्षा न होने के कारण छात्र इस रिस्क को लेने से कतरा रहे हैं।