समधि पर समधिन से दुष्कर्म का आरोप, अन्य पुरुषों से संबंध बनाने के लिए भी डाल रहा था दबाव; पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजधानी भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में एक महिला ने अपने समधि पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 10:12:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 10:12:53 PM (IST)
समधि पर समधिन से दुष्कर्म का आरोप नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में एक महिला ने अपने समधि पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दोस्ती के बाद बढ़ा दबाव
पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय महिला का बेटा अप्रैल 2025 में प्रेम विवाह कर चुका है। इसी दौरान युवती का पिता, जो महिला का समधि है, उसके संपर्क में आया। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में आरोपी मिलने का दबाव बनाने लगा।
जबरन बनाए संबंध, दी धमकी
महिला का आरोप है कि समधि ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था। वह महिला पर परिवार छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव डालता था।
अन्य लोगों से संबंध बनाने का दबाव
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पिछले दो महीनों से उसे अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। मना करने पर वह मारपीट करता और पैसों की मांग करता था।
बेटे को बताई आपबीती, पुलिस में शिकायत
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने अपने बेटे को पूरी बात बताई, जिसके बाद मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- फर्जी बिल घोटाले पर एक्शन, अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को निगम से हटाकर लूप लाइन में भेजा, वरुण वड़ेरिया को मिली जिम्मेदारी