पति के अवैध संबंध के शक में भोपाल में महिला ने 13 साल की बच्ची की फोटो लगाकर पोस्ट किए अश्लील कमेंट, केस दर्ज
भोपाल में एक महिला को शक है कि बच्ची की मां का उसके पति से अफेयर है। महिला ने बात का बदला लेने के लिए बच्ची पर अश्लील कमेंट्स किए हैं। बच्ची की मां के ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 12:39:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 12:58:07 AM (IST)
महिला ने बच्ची की फोटो डालकर अश्लील कमेंट्स किएHighLights
- महिला ने बच्ची की फोटो डालकर अश्लील कमेंट्स किए
- महिला को शक है कि उसके पति के अवैध संबंध है
- बच्ची की मां ने उसके स्क्रीनशाट लेकर पुलिस को दर्ज कराई
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: 13 वर्षीय बच्ची के फोटो और अश्लील कमेंट पोस्ट करने के एक मामले में राजधानी के छोला थाना पुलिस ने एक महिला के विरूद्ध केस दर्ज किया है। महिला को शक है कि बच्ची की मां का उसके पति से अफेयर है। उसी बात का बदला लेने उसने बच्ची पर अश्लील कमेंट्स किए हैं।
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रूपाली लोधी शिवनगर क्षेत्र, छोला में रहती है। उसका पति मिथुन ड्राइवरी का काम करता है। महिला को शक है कि उसी क्षेत्र में रहने वाली एक अन्य तलाकशुदा महिला से उसका प्रेम-प्रसंग है। इसे लेकर पति-पत्नी और महिला के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है।
लेकिन पति का महिला से मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ तो पिछले दिनों रूपाली ने महिला की 13 वर्षीय बच्ची के फोटो वाट्सएप पर पोस्ट किए। साथ ही आपत्तिजनक कमेंट्स भी लिखे। बच्ची की मां ने उसके स्क्रीनशाट लेकर पुलिस को दिखाए और शिकायत की।
यह भी पढ़ें- भोपाल में मजदूर को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर डेढ़ लाख ठगे, फोन काटने पर एनकाउंटर की धमकी
डंपर ने सड़क किनारे सो रहे युवक को कुचला
भोपाल के शाहपुरा स्थित बावड़ियाकलां क्षेत्र मेंएक डंपर ने सड़क किनारे सो रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह सड़क किनारे ही सो गया था। शाहपुरा पुलिस ने कुचलने वाले डंपर की पहचान कर ली है।
पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय भूपेंद्र अहिरवार मूलत: विदिशा जिले के गंजबासौदा का रहने वाला था। फिलहाल वह बावड़ियाकलां क्षेत्र में किराये से रहता था। बीते दिनों शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकल गया था। शनिवार रात वह इंडसागर्डन के सामने सड़क से करीब 10 फीट दूर पड़ा था।
तभी एक डंपर उसका सिर कुचलते हुए निकल गया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास डंपर के पहिये के निशान मिले हैं। साथ ही सीसीटीवी में भी डंपर दिखा है। पुलिस अब तक डंपर जब्त नहीं कर पाई है।