राजा भोज एयरपोर्ट पर बनकर तैयार हुआ वर्ल्ड क्लास फायर स्टेशन, शुरू करने के लिए DGCA से मांगी परमिशन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप नया फायर स्टेशन तैयार हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे शुरू करने के ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 08:06:36 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 08:06:36 AM (IST)
राजा भोज एयरपोर्ट पर बनकर तैयार हुआ वर्ल्ड क्लास फायर स्टेशननवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप नया फायर स्टेशन तैयार हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे शुरू करने के लिए डीजीसीए से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही पुराना फायर स्टेशन बंद करने का प्रस्ताव है। नया भवन रनवे के नजदीक है। इससे आपात स्थिति में दमकलों का मौके पर पहुंचना आसान होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फायर सेवाओं को सुविधाजनक बनाने एवं भविष्य में इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद के साथ नए फायर स्टेशन का निर्माण किया है।
एयरपोर्ट के फायर बेड़े में हाल ही में अत्याधुनिक फायर टेंडर रोजनबर्क को शामिल किया है। यह एक स्टेशन वाहन है जो दूर तक आग बुझाने में सक्षम है। इसमें पानी और फोम का मिश्रण स्टोर किया जा सकता है। आधुनिक अग्निशमन उपकरण लगे होने के कारण यह तेजी से आग बुझाने में सक्षम है। नए स्टेशन में नई सुविधाएं एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नए फायर स्टेशन में चार फायर टेंडर सहित आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था की है।
इसके साथ ही मेडीकल सेंटर का निर्माण भी किया है। आपात स्थिति में अग्निशमन दस्ता घायलों को तत्काल यहां पहुंचा सकता है, इससे जनहानि की संभावना नहीं रहेगी। प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तत्काल होगी। नया एकीकृत टर्मिनल बनने के बाद पुराने फायर स्टेशन की दूरी अधिक हो गई है।
मॉकड्रिल के दौरान यह तथ्य सामने आया था किइमरजैंसी में दमकलों का रिस्पासं टाइम दूरी के कारण अधिक हो सकता है। इस कारण अथारिटी ने पिछले साल नए फायर स्टेशन का काम शुरू किया था।
इसका निर्माण नए एटीसी एवं तकनीकी ब्लॉक के निकट किया गया है। यह रनवे के निकट होने के कारण सुविधाजनक है। वर्जन- इंटरनेशनल मापदंड का ध्यान रखा है नया फायर स्टेशन इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप बनाया गया है। अपग्रेड होने से यह भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा।