बुरहानपुर में ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में साइबर सेल ने ठगों के खाते से वापस कराए 1.28 लाख रुपये
इसका रिटर्न लगभग 10 लाख बताया गया था, किंतु उसने जब अपनी इंवेस्टमेंट की राशि वापस लेने का प्रयत्न किया तो राशि समय पर वापस नहीं मिली। जिसके चलते उसे श ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 06:23:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 06:31:21 PM (IST)
ऑनलाइन धोखाधड़ीHighLights
- हाई रिटर्न ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर की थी ऑनलाइन धोखाधड़ी।
- बताया गया था कि ठगों ने बहुत ज्यादा हाई रिटर्न देने का वादा किया था।
- इसके चलते उसने ठग के बैंक खाते में 3,90,400 रुपये जमा कराए थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। पुलिस की साइबर सेल ने न्यू शिव कालोनी निवासी ऋषभ कुवाड़े के साथ ही आनलाइन धोखाधड़ी के मामले में ठगों के खाते फ्रीज करा पीड़ित को 1.28 लाख रुपये वापस दिलाए हैं। साइबर ठगों ने उसे हाई रिटर्न ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि पीड़ित द्वारा 1930 पर काॅल करते ही गणपति थाने की साइबर हेल्प डेस्क के आरक्षक गोलू ब्राह्मणे ने शिकायत दर्ज की।
इसमें बताया गया था कि ठगों ने बहुत ज्यादा हाई रिटर्न देने का वादा किया गया था। इसके चलते उसने ठग के बैंक खाते में 3,90,400 रुपये जमा कराए थे।
इसका रिटर्न लगभग 10 लाख बताया गया था, किंतु उसने जब अपनी इंवेस्टमेंट की राशि वापस लेने का प्रयत्न किया तो राशि समय पर वापस नहीं मिली। जिसके चलते उसे शक हुआ और उसने शिकायत कर दी।
साइबर सेल के आरक्षक दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्तिसिंह तोमर तथा सायबर हेल्प डेस्क गणपति नाका के आरक्षक गोलू ब्राह्मणे ने विभिन्न बैंकों से निरंतर समन्वय स्थापित 1.28 लाख वापस कराए।