हिंदुत्व की उदार विचारधारा के कारण मुसलमान भारत में सुरक्षित, बुरहानपुर आए प्रसिद्ध मुस्लिम कथा वाचक फैज खान ने कहा
भारत के मुसलमान ने रोजा भी रखा और ईद भी मनाई। गाजा, इजराईल में मुसलमान बहनें सुरक्षित नहीं है। यह बात बुधवार को शहर पहुंचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सं ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 07:28:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 07:32:38 PM (IST)
फोटो- पत्रकारों से चर्चा करते फैज खान।HighLights
- हम कब उदारता का परिचय देंगे। कोर्ट कचहरी से पीछे हटेंगे।
- देश की सुंदरता है कि सत्संगकर्ता के रूप में मुझे बुलाया गया।
- इससे यह बात पूरी तरह साबित होती है कि हिन्दू कौम उदार है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है इसमें कोई शक नहीं है। बलूचिस्तान में सबसे अधिक जुल्म पाकिस्तान करता है। सभी की आस्था का सम्मान करने वाला मुसलमान होता है। मुझे देखकर किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इस्लाम जन्म भूमि से मोहब्बत सिखाता है।
हमें वफादारी भी मुल्क से करना है। हिन्दुत्व विश्व की सबसे उदार विचारधारा है। इसी का यह परिणाम है कि आज मुसलमान भारत में सुरक्षित हैं। दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता था, लेकिन आज वह भी सुरक्षित नहीं है।
भारत के मुसलमान ने रोजा भी रखा और ईद भी मनाई। गाजा, इजराईल में मुसलमान बहनें सुरक्षित नहीं है। यह बात बुधवार को शहर पहुंचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक एवं प्रसिद्ध कथा वाचक मोहम्मद फैज खान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
वे यहां श्री इच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित बाइक रैली, भजन संध्या और हनुमान कथा के लिए प्रमुख वक्ता के रूप में आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा श्री इच्छेश्वर हनुमान मंदिर यहां है उसे बनाने देना चाहिए। उन्होंने बोहरा समाज से कहा कि अपनी इच्छा से हिन्दू भाइयों को मंदिर सौंप देना चाहिए।
हमारी संस्कृति भाईचारे की है। हम कब उदारता का परिचय देंगे और कोर्ट कचहरी से पीछे हटेंगे। उन्होंने कहा इस देश की वास्तविक सुंदरता है कि सत्संगकर्ता के रूप में मुझे बुलाया गया। इससे यह बात साबित होती है कि हिन्दू कौम उदार है।
खाड़ी देशो में मुस्लिम सुरक्षित नहीं
- मोहम्मद फैज खान ने कहा मुसलमान मुस्लिम देशों में भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन भारत में सुरक्षित हैं। दुबई, ईरान, ओमान, कतर, बहरीन सभी जगह युद्ध छिड़ा हुआ है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है।
- यहां मुसलमान अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। हमने नवरात्र का त्योहार मनाया।
- माता, बेटियों की पूजा की। अब हनुमान जयंती मना रहे हैं।
- हम लोग शांति से रह रहे हैं और शांति का संदेश दे रहे हैं।
- हमने हमेशा जियो और जीने दो का संदेश दिया।
- हमारा देश संस्कृति और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत है।
- प्रधानमंत्री की विदेश नीतियों का ही परिणाम है कि युद्ध के दौरान भी तेल के टेंकर हमारे यहां आ रहे हैं।