छिंदवाड़ा में कोयले से भरा ट्रक कार पर पलटा, अगरबत्ती व्यापारी की मौत
रेस्क्यू के बाद मुकेश काले को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 07 May 2026 06:53:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 06:56:00 PM (IST)
शिवपुरी के पास पलटा ट्रक।HighLights
- सफेद रंग की कार एमपी 28 सीए 0724 पर ट्रक पलटा।
- ट्रक में लदा भारी मात्रा में कोयला कार के ऊपर गिर गया।
- इससे कार कोयले में पूरी तरह दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
छिंदवाड़ा। रावनवाड़ा थाना अंतर्गत गुरूवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई । जिसमें कोयले से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में अगरबत्ती व्यापारी मुकेश काले की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस द्वारा 45 मिनट तक लगातार रेस्क्यू कर मृतक मुकेश काले के शव को निकाला गया। शिवपुरी (रावनवाड़ा थाना क्षेत्र) में यह दुर्घटना उस समय हुई जब झुररे की ओर से आ रहा कोयले से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार पर पलट गया। इस हादसे में कार सवार एक अन्य व्यक्ति सुरेंद्र मालवीय घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीबी 4001 का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक सड़क के मोड़ पर सामने से आ रही सफेद रंग की कार (क्रमांक एमपी 28 सीए 0724) पर जा पलटा। ट्रक में लदा भारी मात्रा में कोयला कार के ऊपर गिर गया।
इससे कार पूरी तरह दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में अगरबत्ती कंपनी के संचालक मुकेश काले अपने साथी सुरेंद्र मालवीय के साथ सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई।
साथी सुरेंद्र मालवीय किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन मुकेश काले मलबे और क्षतिग्रस्त कार के बीच बुरी तरह फंस गए।
सूचना मिलते ही रावनवाड़ा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।रावनवाड़ा थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने बताया कि कार में फंसे व्यापारी को बाहर निकालने के लिए करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रेस्क्यू के बाद मुकेश काले को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।