फांसी लगाने की कोशिश, रस्सी टूटी तो ग्राइंडर से काटा गला, छिंदवाड़ा की घटना
मोनू वर्मा भवन निर्माण और काश्तकारी से जुड़ा व्यवसाय करता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह तीन दिन से परेशान था। देर रात घर के अंदर से तेज आवाज ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 10:14:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 10:17:31 PM (IST)
छिंदवाड़ा में आत्महत्या के प्रयास का मामला।HighLights
- मोनू भवन निर्माण, काश्तकारी का काम करता है।
- जांच में पता चला कि वह तीन दिन से परेशान था।
- देर रात घर के अंदर से तेज आवाज सुनाई दी थी।
छिंदवाड़ा। शहर में एक युवक ने पहले फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूट गई। इसके बाद उसने ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे नागपुर रेफर किया गया है। घटना बरारीपुरा इलाके की है।
कोतवाली थाना निरीक्षक आशीष कुमार के अनुसार, युवक के भाई सोनू वर्मा ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे सूचना दी कि उसके भाई मोनू वर्मा ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है।
स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया।
निरीक्षक के मुताबिक, मोनू वर्मा भवन निर्माण और काश्तकारी से जुड़ा व्यवसाय करता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह तीन दिन से परेशान था। देर रात घर के अंदर से तेज आवाज सुनाई दी।
जब वे उसके कमरे की ओर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद फिर आवाज आने पर स्वजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मोनू खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन रस्सी टूटने के कारण वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट लिया।
मोनू के भाई सोनू वर्मा ने बताया कि परिवार को उसकी परेशानी के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।