छिंदवाड़ा सिमरिया बस हादसा: घटना के 19 दिनों बाद कंडक्टर ने तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा हुआ 11,
डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों और परिजनों की दुआओं के बावजूद, करीब 19 दिनों के लंबे उपचार के बाद गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई। यह हादसा 28 मार्च को उस समय ह ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 05:40:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 05:46:36 PM (IST)
बस कंडक्टर राकेश मालवीय ने तोड़ा दम।HighLights
- हादसे के दिन से ही मालवीय की स्थिति गंभीर थी।
- उन्हें सिर और अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आई थीं।
- इसके चलते उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा था।
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सिमरिया में हुए भीषण बस हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है। पिछले 19 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे बस कंडक्टर राकेश मालवीय ने आखिरकार दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद मृतक के परिजनों सहित पूरे जिले में शोक का माहौल है।
हादसे के दिन से ही राकेश मालवीय की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उन्हें सिर और अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था।
डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों और परिजनों की दुआओं के बावजूद, करीब 19 दिनों के लंबे उपचार के बाद गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई।
यह हादसा 28 मार्च को उस समय हुआ था जब यह बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।
हादसे के वक्त और उसके कुछ दिनों के भीतर ही 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। राकेश की मौत के साथ ही इस भीषण दुर्घटना ने अब तक कुल 11 जिंदगियां लील ली हैं।