ज़मीन के लालच में बेटे ने गला दबाकर कर डाली पिता की हत्या, चंद घंटों में हिरासत में
खेत वाले मकान और गांव के मकान को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था।मामला इतना बढ़ चुका था कि तहसील न्यायालय बिछुआ में केस चल रहा था, ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 07:33:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 07:38:57 PM (IST)
पिता का हत्यारा पकड़ा गया।HighLights
- छोटे बेटे जितेन्द्र परतेती की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
- पुलिस ने तफ्तीश की और साक्ष्य जुटाए, तो यह मामला हत्या का निकला।
- बड़े बेटे बबलू से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के थाना बिछुआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोनावाड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ज़मीन के विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बिछुआ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर इस 'अंधे हत्याकांड' का पर्दाफाश कर आरोपित बबलू पिता स्व. पतिराम परतेती (36) को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
बीते एक फरवरी को ग्राम गोनावाड़ी में पतिराम परतेती (58 ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिली थी। शुरुआती तौर पर छोटे बेटे जितेन्द्र परतेती की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से तफ्तीश की और साक्ष्य जुटाए, तो मामला हत्या का निकला।
Jabalpur Murder Case: शराब के पैसों को लेकर विवाद, रैन बसेरा के पास ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या
जांच में यह बात सामने आई कि मृतक पतिराम ने अपने दोनों बेटों के बीच ज़मीन का बंटवारा कर दिया था।बड़ा बेटा बबलू परतेती इस बंटवारे से खुश नहीं था।
खेत वाले मकान और गांव के मकान को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था।मामला इतना बढ़ चुका था कि तहसील न्यायालय बिछुआ में केस चल रहा था, जिसकी आखिरी पेशी 28 जनवरी 2026 को ही हुई थी।
वारदात की सुबह जब पतिराम अपने खेत वाले कोठे (शेड) पर थे, तब बबलू वहां पहुंचा। फिर से हिस्सा बंटवारे को लेकर बहस हुई। गुस्से में आकर बबलू ने अपने पिता के साथ मारपीट की और गला दबाकर उनकी जान ले ली।
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर साक्ष्य संकलित किए गए। संदेही बड़े बेटे बबलू को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।