• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

स्किन पर लिखा मौत का दर्दनाक सच! छिंदवाड़ा के चौरई में विवाहिता ने जहर खाने से पहले हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से आत्महत्या का एक अलग मामला सामने आया है। यहां के चन्हियाखुर्द गांव में 32 वर्षीय विवाहिता प्रीति वर्मा ने जहरीला पदार्...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 03:33:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 03:33:45 PM (IST)
स्किन पर लिखा मौत का दर्दनाक सच! छिंदवाड़ा के चौरई में विवाहिता ने जहर खाने से पहले हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
विवाहिता ने जहर खाने से पहले हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

HighLights

  1. चौरई में विवाहिता ने जहर खाने से पहले हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
  2. पुलिस खंगाल रही है पति के मोबाइल और चैट, मायके पक्ष के बयानों पर टिकी जांच
  3. बीमारी से बेटे की मौत और कथित प्रताड़ना के एंगल से जांच में जुटी चौरई पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जिले से आत्महत्या का एक अलग मामला सामने आया है। चौरई थाना क्षेत्र के चन्हियाखुर्द गांव में 32 वर्षीय विवाहिता प्रीति वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले अपने दोनों हाथों और पैरों पर मेहंदी से एक लंबा दर्दनाक संदेश लिखा, जिसमें कथित प्रताड़ना का जिक्र है। दरअसल शुक्रवार को जहर खाने के बाद प्रीति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

मेहंदी ही सबसे बड़ा कानूनी सबूत

अस्पताल में हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर उसके मृत्यु पूर्व कथन दर्ज नहीं करा सके, जिसके चलते अब शरीर पर लिखी यह मेहंदी ही सबसे बड़ा कानूनी सबूत बन गई है। मोहन मर्सकोले, थाना प्रभारी, चौरई ने बताया कि महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसके हाथ और पैरों पर मेहंदी से लिखे गए संदेश इस पूरे मामले में सबसे अहम साक्ष्य हैं।


शब्दों की फोटो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा

त्वचा पर लिखे हर एक शब्द की फोटो और वीडियोग्राफी कराकर सुरक्षित कर ली गई है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रीति की शादी साल 2013 में लखन वर्मा से हुई थी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में पति के दूसरी महिला से संबंधों से तंग आकर पत्नी ने खाया था जहर, 15 दिन बाद हमीदिया में मौत

उनकी एक 10 साल की बेटी है, लेकिन कुछ समय पहले बीमारी के कारण उनके बड़े बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस अब मायके पक्ष के बयान दर्ज करने के साथ-साथ पति के मोबाइल फोन और डिजिटल चैट खंगाल रही है ताकि आत्महत्या के लिए उकसाने के कारणों का पता लगाया जा सके।