छिंदवाड़ा की गुरैया मंडी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 12 दुकानें जलकर खाक, प्याज के गोदामों में भारी नुकसान
शॉर्ट सर्किट के कारण 10 से 12 दुकानों में आग फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। जिसमें करीब 12 दुकानें चपेट में आईं, गोदाम में रखे प्याज व अन्य सामान को भ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 10:22:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 10:22:09 PM (IST)
फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग।HighLights
- शाम ढलते ही आग की लपटों में घिरी गुरैया मंडी
- स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
- फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। गुरैया सब्जी मंडी में सोमवार की शाम को भीषण आग लग गई, जिससे मंडी में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण 10 से 12 दुकानों में आग फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। छिंदवाड़ा के गुरैया रोड स्थित थोक सब्जी मंडी में ये घटना हुई।
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
जानकारी लगते ही 3 दमकल के जरिए आग पर काबू पाया जा सका। घटना की वजह बिजली के खंभे के पास शॉर्ट सर्किट से आग भड़कने की बात सामने आई है। जिसमें करीब 12 दुकानें चपेट में आईं, गोदाम में रखे प्याज व अन्य सामान को भारी नुकसान हुआ।