छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, महिला घायल
Chhindwara Road Accident: छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव–दमुआ मार्ग पर ग्राम नीमढाना के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 03:36:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 03:36:37 PM (IST)
जुन्नारदेव–दमुआ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौतHighLights
- हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई
- ट्रक चालक वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया
- पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू की
नईदुनिया प्रतनिधि, छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव–दमुआ मार्ग पर ग्राम नीमढाना के समीप लोधेश्वर मार्ग के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
शादी समारोह में जा रहा था युवक
मृतक की पहचान ग्राम पुरेना खालसा निवासी संदीप भन्नारे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संदीप भन्नारे ग्राम नीमढाना में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप भन्नारे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
महिला का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
ट्रक चालक मौके से फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रधान आरक्षक प्रदीप चौरसिया अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।