दमोह में दसवीं का पेपर देकर निकले छात्र पर क्लास के ही लड़के ने किया चाकू से वार, आईसीयू में दम तोड़ा
परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही बाहर निकले उनका साथी घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ मिला, वह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चों ने बत ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 08:01:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 08:09:52 PM (IST)
छात्र को चाकू मारा।HighLights
- शुक्रवार को ऋषि पुत्र कमलेश अहिरवार परीक्षा देकर घर वापस जा रहा था।
- इस दौरान उसी क्लास के छात्र ने दूसरे छात्र ऋषि पर चाकू से हमला कर दिया।
- चाकू किसने मारा है, क्या घटना की वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के ओजस्विनी स्कूल के बाहर शुक्रवार की दोपहर परीक्षा देकर निकले कक्षा दसवीं के छात्र पर कक्षा के ही एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुई, घायल छात्र को उसके साथी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने घायल के साथियों के बयानों के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।
![naidunia_image]()
इस मामले में बताया गया कि घायल छात्र की पहचान 14 वर्षीय ऋषि पुत्र कमलेश अहिरवार निवासी इमलाई के रूप में हुई है। बताया गया है कि छात्र कक्षा दसवीं का छात्र है और शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर पेपर देने गया था।
ओजस्विनी स्कूल में हिरदेपुर और इमलाई का परीक्षा केंद्र है, शुक्रवार को छात्र परीक्षा देकर घर वापस जा रहा था। इस दौरान उसी क्लास के छात्र ने दूसरे छात्र ऋषि पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू किसने मारा है, क्या घटना की वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया सूचना मिली थी स्कूल के बच्चे को चाकू लगा है जिसकी हालत गंभीर है। जिला अस्पताल पहुंचने पर घायल के साथियों ने बताया ओजस्विनी स्कूल में उनका परीक्षा केंद्र था।
परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही बाहर निकले उनका साथी घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ मिला, वह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
बच्चों ने बताया कि तीन दिन पहले क्लास के ही एक बच्चे से विवाद हुआ था और उसने चाकू मारने की धमकी दी थी। वहीं छात्र की गभीर हालात होने पर उसकी मौत हो गई। सीएसपी एचआर पांडेय ने बताया की छात्र का ब्लड काफी अधिक निकल गया था जिससे उसकी मौत हो गई।