• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

कटनी से सीमेंट लेकर दमोह जा रहा ट्रक रेलिंग तोड़ 40 फीट नीचे नदी में गिरा, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाने खड़े रहे। हादसे के बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 09:28:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 09:28:38 PM (IST)
कटनी से सीमेंट लेकर दमोह जा रहा ट्रक रेलिंग तोड़ 40 फीट नीचे नदी में गिरा, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत
नदी में डला ट्रक व रेस्क्यू करती हुई एसडीआरएफ की टीम। नईदुनिया

HighLights

  1. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया
  2. जबलपुर से क्रेन बुलाई गई थी, जिसके आने में दो घंटे लगे
  3. ट्रक सीधा होने के बाद ही पता चलेगा कि कितने लोग मौजूद हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने नदी में ट्रक देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जबलपुर से क्रेन बुलाई गई थी

पुलिस और एसडीआरएफ को रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा है। अब जबलपुर से क्रेन बुलाई गई जिसके आने में करीब दो घंटे लगेंगे। क्रेन से ट्रक सीधा होने के बाद ही पता चलेगा कि चील घाट नदी में गिरे ट्रक में कितने लोग मौजूद रहे। ट्रक में सवार ड्राइवर व कंडक्टर की मौत हो चुकी है।


naidunia_image

उल्टा गिरा है जिससे पूरा केबिन पिचक गया

कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि इंदौर पासिंग ट्रक कटनी से सीमेंट लेकर दमोह जा रहा था। वह रेलिंग तोड़कर उल्टा नदी में गिरा है जिससे पूरा केबिन पिचक गया है। एसडीआरएफ के जवान केबिन तक गए है लेकिन अंदर काफी पानी भरा हुआ है। इसलिए कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा। क्रेन आने के बाद ही रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया जाएगा।

अब दूसरी बड़ी क्रेन बुलाई जा रही है

पुलिस के अनुसार ट्रक में दो लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है जिनकी इस हादसे में मौत हो चुकी है। ट्रक को सीधा करने के लिए अब दूसरी बड़ी क्रेन बुलाई जा रही है, इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि ट्रक के अंदर कितने लोग थे।

उफनती नदी में रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण

चीलघाट नदी पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर है, पुल से नदी की गहराई करीब 40 फीट है जिससे एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है, कुम्हारी

थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि डायल 100 के माध्यम से रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि 18 चक्का ट्रक चिल घाट पुल से गिर गया है। ट्रक में सीमेंट लोड है और दो लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दमोह से एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है जिसमें करीब 12 जवान शामिल है लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। क्रेन बुलाई जा रही है, ट्रक अपनी जगह से खिसकेगा तभी स्पष्ट हो सकेगा कि अंदर कितने लोग मौजूद है।

मोड़ के कारण हादसों में हो रहा इजाफा

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के पुल के पास काफी मोड है जिससे हमेशा दुर्घटना होती रहती है, इसके पूर्व एक जीप नदी में गिर गई थी जिसमें सवार व्यक्तियों की मौत हो गई थी। ट्रक के पलटने से मुख्य पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे कुम्हारी एवं क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। अब कब तक पेयजल व्यवस्था सुचारू हो पाएगी यह जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

तीन मशीन उठाने में लगी

ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है इसमें तीन मशीन उठाने में लगी हुई है लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाने खड़े रहे। हादसे के बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई जिससे दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में बरगी बांध के सभी गेट बंद, नर्मदा का उतार शुरू; दिखने लगा असर