सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर हादसा, ट्रक ने बाइक और बोलेरो को मारी टक्कर, चार की मौत
इस भीषण हादसे में बाइक और बोलेरो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 09:03:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 09:09:54 PM (IST)
सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर हादसा।HighLights
- सागर-दमोह स्टेट हाईवे की घटना।
- बांसा तारखेड़ा के पास हुआ हादसा।
- मृतकों में बाइक सवार दो सगे भाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर देहात थाना अंतर्गत बांसा तारखेड़ा के पास शुक्रवार शाम 4.30 बजे एक ट्रक ने पहले बोलेरो को टक्कर मारी फिर बाइक से जा भिड़ा। इस भीषण हादसे में बाइक और बोलेरो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी ने बताया कि जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर गुलाब बाबा मंदिर के समीप बांसा तारखेड़ा में ट्रक (आरजे 19 जीजी 3100) अनियंत्रित होकर सबसे पहले बाइक (एमपी 34 एमपी 1197) से टकराया, जिससे बाइक सवार सगे भाई जीवन (33) व सूरज (30) पुत्रगण कोड़ी अहिरवार निवासी ग्राम बांसा जिला दमोह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बाइक में टक्कर के बाद ट्रक ने बोलेरो (एमपी 34 सीए 3825) में इतनी जोरदार टक्कर मारी की राजू (50) पुत्र संतोष चौधरी निवासी ग्राम भरतलाई थाना मगरोन जिला दमोह व धर्मेंद्र सिखइया (32) पुत्र राघवेंद्र निवासी ग्राम बूढ़ा थाना मगरोन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना में आसपास के पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी घटनास्थल के बाद फरार हो गए।