• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद दमोह के सिंगौरगढ़ किला मार्ग से हटाया गया गेट, यह है पूरा मामला

गेट हटने के बाद सिंगौरगढ़ किला जाने वाला मार्ग आवागमन के लिए सुचारू कर दिया गया। कुछ दिन पूर्व सिंगौरगढ़ किला एवं जलाशय तक पहुंचने वाले वर्षों पुराने ...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 04:48:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 04:48:25 PM (IST)
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद दमोह के सिंगौरगढ़ किला मार्ग से हटाया गया गेट, यह है पूरा मामला
गेट हटवाते राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी व अन्‍य। नईदुनिया 

HighLights

  1. भूमि स्वामी से चर्चा के बाद गेट हटाने पर सहमति
  2. पर्यटकों के आवागमन को लेकर विवाद की स्थिति
  3. लंबे समय से आने-जाने के लिए रहे हैं मार्ग का उपयोग

नईदुनिया न्यूज, दमोह। ऐतिहासिक सिंगौरगढ़ किले तक पहुंचने वाले वर्षों पुराने पारंपरिक मार्ग पर लगाए गए गेट को आखिरकार शनिवार को हटा दिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई और लगातार सामने आ रही जनभावनाओं के बाद राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचे।

सिंगौरगढ़ किला और जलाशय तक आते-जाते हैं लोग

भूमि स्वामी से चर्चा कर गेट हटवाने की कार्रवाई कराई गई। ग्रामवासियों ने बताया कि इस मार्ग का उपयोग लोग लंबे समय से सिंगौरगढ़ किला और जलाशय तक आने-जाने के लिए करते रहे हैं। मार्ग पर गेट लगने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के आवागमन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी।


तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी मौके पर पहुंचे थे

मामला मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद प्रशासन ने भी गंभीरता दिखाई, बुधवार को तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी मौके पर पहुंचे थे और भूमि स्वामी को गेट हटाने के लिए समय दिया गया था। प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद शनिवार को गेट हटाने की कार्रवाई की गई।

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के पास ज्ञापन लेकर पहुंचे थे

मंत्री के निर्देश पर पहुंचे सत्येंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे उन्हेने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के लोग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के पास ज्ञापन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सिंगौरगढ़ की ओर जाने वाले पारंपरिक मार्ग पर गेट लगाए जाने की जानकारी दी थी। उनके निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में वे मौके पर पहुंचे।

सिंगौरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी जनभावनाओं का सम्मान किया

भूमि स्वामी से चर्चा की गई जिसके बाद उन्होंने गेट हटाने पर सहमति जताई, गेट को काटते हुये उसे निकालकर अलग कर दिया गया है और मार्ग को आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। सिंगौरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी जनभावनाओं का सम्मान किया गया है।

आदिवासी युवा नेता राज्यमंत्री का आभार जताया

गेट हटने के बाद आदिवासी युवा नेता भानु ठाकुर ने राज्यमंत्री एवं सत्येंद्र सिंह लोधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिंगौरगढ़ किले तक जाने वाले पारंपरिक मार्ग को लेकर क्षेत्र के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं। राज्यमंत्री के प्रयास और सत्येंद्र सिंह लोधी के मौके पर पहुंचने से समस्या का समाधान हो सका है, आदिवासी समाज की ओर से उनका आभार मानते है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गणेश प्रतिमा बना रहे मूर्तिकार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक सवार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम