• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में शराबी ड्राइवर ने दौड़ाया ट्रक, यातायात पुलिस ने पीछा किया तो सकरी गली में फंसा

शहर के अन्य यातायात और पुलिस प्वाइंटों को भी अलर्ट कर दिया गया। घंटाघर समेत कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं रुक...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 10:02:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 10:02:50 PM (IST)
दमोह में शराबी ड्राइवर ने दौड़ाया ट्रक, यातायात पुलिस ने पीछा किया तो सकरी गली में फंसा
बाजार में खड़ा हुआ ट्रक व शराब के नशे में ड्राइवर। नईदुनिया

HighLights

  1. ट्रक को तेज रफ्तार व अनियंत्रित तरीके से चला रहा था
  2. जबलपुर नाका के पास मारुताल बाईपास से घुस गया
  3. जबलपुर से मूंग लेकर छतरपुर जा रहा था ट्रक

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। शराब के नशे में एक ट्रक ड्राइवर ने शहर की सड़कों पर अफरा-तफरी मचा दी। जबलपुर से मूंग लेकर छतरपुर जा रहा ट्रक जबलपुर नाका के पास मारुताल बाईपास से शहर के अंदर घुस गया। चालक शराब के नशे में था।

दौड़ता देख यातायात पुलिस ने तुरंत पीछा किया

ट्रक को तेज रफ्तार व अनियंत्रित तरीके से चला रहा था। पुलिस ने पीछा कर दूसरे प्वाइंटों को किया अलर्ट ट्रक को अनियंत्रित तरीके से दौड़ता देख यातायात पुलिस ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया।

पुलिस लगातार ट्रक का पीछा करती रही

ड्राइवर ट्रक को मोहन टाकीज होते हुए पुराने थाना क्षेत्र की ओर ले गया, तेज रफ्तार ट्रक को सड़क पर दौड़ता देखकर लोगों में डर का माहौल बन गया। पुलिस लगातार ट्रक का पीछा करती रही, आखिरकार पुराने थाने के पास एक सकरी गली में ट्रक फंस गया। इसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया और ट्रक को वहां से निकलवाकर कोतवाली थाना परिसर पहुंचाया।


इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ

पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के शराब के नशे में होने के बावजूद वह शहर की सड़कों पर ट्रक चला रहा था, हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने बताया कि ट्रक मारुताल बाईपास से होते हुए शहर में प्रवेश कर गया था। शराब के नशे में था, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद अन्य पुलिस प्वाइंटों को अलर्ट कर ट्रक का पीछा किया गया।

ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया है

उन्होंने बताया कि पुराने थाने के पास ट्रक सकरी गली में फंस गया जिसके बाद उसे जब्त कर कोतवाली लाया गया। शराब के नशे में होने के कारण उसके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में छापेमारी कार्रवाई में 210 किलो प्रतिबंधित पाॅलीथिन जब्त, एक लाख रुपये का जुर्माना