दमोह में बीच रास्ते में ट्रेक्टर खड़ा करके भागा चालक, अंधेरे में ट्राली से टकराया बाइक सवार, पेट में घुस गई सरिया
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्राली में किसी प्रकार के रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस संबंधित वाहन चालक ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 05 May 2026 11:58:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 11:58:35 AM (IST)
हादसे के बाद घायल अस्पताल लेकर पहुंचे लाेग। नईदुनिया HighLights
- कपड़ों का उपयोग कर खून रोकने की कोशिश
- रास्ते से गुजर रहे शेख शफीक ने पुलिस बुलाई
- गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत समन्ना बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर बिना किसी संकेतक या चेतावनी के खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को ट्राली दिखाई नहीं दी और वह सीधे उससे जा टकराया।
उसी समय रास्ते से गुजर रहे युवक ने दिखाई तत्परता
किनारे खड़ी लोहे की सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली में रखी सरिया युवक के पेट सहित शरीर में घुस गई। घायल की पहचान पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव निवासी दामोदर पटेल पुत्र मूरतिया पटेल 50 वर्ष के रूप में हुई है।
लोगों की मदद से सरिया से बाहर निकाला
उसी समय रास्ते से गुजर रहे, युवक शेख शफीक गड़ी मोहल्ला निवासी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों की मदद से घायल को सरिया से बाहर निकाला।
तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को दी सूचना
प्रत्यक्षदर्शी शेख शफीक ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने खून का बहाव रोकने के लिए घायल के पास मिले बैग और कपड़ों का उपयोग कर प्राथमिक मदद दी और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायल के पास रुपयों से भरा बैग भी मिला
शेख ने बताया कि घायल के पास रुपयों से भरा बैग भी मिला है, वह दमोह से अपने गांव जा रहा था। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया।
युवक की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- दमोह के हटा में मरीज के परिजन और डाक्टर के बीच मारपीट, वीडियो बनाने को लेकर विवाद, थाने में हुआ राजीनामा