• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में फतेहपुर अस्पताल के गेट में ताला, साड़ी का घेरा बनाकर बरामदे में ही प्रसव कराया

31 जुलाई 2026 को एएनएम कमला अहिरवार के सेवानिवृत्त होने पर यहा पर न तो कोई डाॅक्टर है न ही एएनएम है। लगभग आठ माह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का ल...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 10:11:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 10:11:53 PM (IST)
दमोह में फतेहपुर अस्पताल के गेट में ताला, साड़ी का घेरा बनाकर बरामदे में ही प्रसव कराया
इस तरह साड़ी बांधकर कराया गया प्रसव। नईदुनिया

HighLights

  1. समय पर इलाज नहीं मिल सका
  2. बरामदे में दर्द से तड़पती रही
  3. नवजाज बच्ची की हालत गंभीर

नईदुनिया न्यूज, अजबधाम दमोह। जिले के बटियागढ ब्लाक अंतर्गत अजब धाम फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार शाम एक प्रसूता अस्पताल होने के बाद भी बरामदे में दर्द से तड़पती हुई नजर आई लेकिन अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगा होने के कारण उसको समय पर इलाज नहीं मिल सका।

नवजाज बच्ची की हालत गंभीर

मजबूरन साथ आई हुई महिलाओं द्वारा साड़ी का घेरा बनाकर बरामदे में ही प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद एक नवजात बच्ची ने जन्म लिया लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत न होने के कारण घबराये स्वजन तुरंत निजी वाहन से प्रसूता व नवजाज बच्ची को गंभीर अवस्था में लेकर हटा स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना हुए।


स्वजनों के साथ अस्पताल पहुंची

गुरुवार शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा को लेकर अजब धाम फतेहपुर पहुंची मंजो भील पति मादेश भील निवासी ग्राम फुरताल सादपुर अपने स्वजनों के साथ अस्पताल पहुंची थी लेकिन यहां पर ताला लगा होने के कारण वह दर्द से कराहती रही और अस्पताल गेट के सामने बने बरामदे के बाहर लेट गई।

यहां पर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था घंटों इंतजार के बाद महिला दर्द से तड़पती नजर आई। जिसके बाद स्थानीय व साथ आई महिलाओं ने साडी बांधकर अस्पताल के बाहर ही प्रसव कराया, प्रसव तो हो गया लेकिन नवजात बच्ची न तो रो रही थी और न ही कोई हलचल कर रही थी।

जच्चा और बच्चा को निजी वाहन से हटा अस्पताल ले गए

स्वजनों ने जच्चा और बच्चा को निजी वाहन से हटा अस्पताल ले गए। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि अजब धाम फतेहपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ भेजकर अस्पताल नही खुलवाया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

यहां पर न तो कोई डाॅक्टर है न ही एएनएम है

बता दें कि कहना के लिये यहां पर उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं लेकिन 31 जुलाई 2026 को एएनएम कमला अहिरवार के सेवानिवृत्त होने पर यहां पर न तो कोई डाॅक्टर है न ही एएनएम है। लगभग आठ माह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने किया था।

यह भी पढ़ें- बालाघाट में पदस्थ कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के पास मिली आय से अधिक 11 करोड़ की संपत्ति