MP में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना... कुत्तों ने नोच खाया नवजात का आधा शरीर, हाथ में लगी मिली नीडल, जांच में जुटी पुलिस
दमोह के जटाशंकर मुक्तिधाम के समीप आवारा कुत्ते एक नवजात शिशु के शव को नोच रहे थे। स्थानीय लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाया और तत्काल पुलिस को सूचना द ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 11:31:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 02:48:44 AM (IST)
इस तरह शहर में नजर आ रहे आवारा कुत्ते।HighLights
- दमोह में कुत्तों के मुंह में मिला नवजात का शव
- कोतवाली पुलिस ने मर्चुरी में रखवाया अवशेष
- पुलिस खंगाल रही दफनाने-फेंके जाने का सच
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के जटाशंकर मुक्तिधाम के समीप सोमवार सुबह करीब 10 बजे आवारा कुत्ते एक नवजात शिशु के शव को नोच रहे थे। स्थानीय लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात नवजात शिशु के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा कर मामले में जांच शुरू की गई है।
कुत्तों के चंगुल से लोगों ने छुड़ाया शव
इस मामले में कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि जटाशंकर के पास आवारा कुत्ते एक नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाए घूम रहे हैं। उन्होंने कुत्तों को भगाया तो कुत्ते शव को छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों के बताए अनुसार यह आवारा कुत्ते मुक्तिधाम की ओर से शव को मुंह में दबा कर ला रहे थे।
यह भी पढ़ें- हरसूद में व्यापारी से फिल्मी स्टाइल में लूट, 5 लाख के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार, घटना से हड़कंप
हाथ में लगी मिली नीडल, जांच जारी
पुलिस मौके पर पहुंची तो नवजात के हाथ में नीडल भी लगी हुई मिली है। टीआई ने बताया कि कुत्तों ने आधा शव खा लिया है, बचे हुए शव के आधे शरीर को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा कर मामले में जांच शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि नवजात शिशु के शव को किसी ने मुक्तिधाम में दफनाया था या कोई अज्ञात व्यक्ति शव को फेंक कर भाग गया था। पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।