दमोह जिला अस्पताल में बवाल, जेल प्रहरी की वर्दी फाड़ने की कोशिश; वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
दमोह जिला अस्पताल में एक बंदी की सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी के साथ बदमाश द्वारा झूमा-झटकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 05:36:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 05:36:02 PM (IST)
दमोह जिला अस्पताल में बवालHighLights
- जेल प्रहरी के साथ बदमाश ने की मारपीट, वीडियो वायरल
- जान से मारने की धमकी दी, वर्दी फाड़ने की कोशिश
- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। दमोह जिला अस्पताल में एक बंदी की सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी के साथ बदमाश द्वारा झूमा-झटकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना बुधवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जो गुरुवार को सामने आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में एक बदमाश जेल प्रहरी के साथ हाथापाई करता नजर आ रहा है और उसकी वर्दी फाड़ने का प्रयास कर रहा है। दूसरे वीडियो में आरोपी गालियां देते हुए खुद को जहीर खान बताते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
अस्पताल में भर्ती बंदी की सुरक्षा में था प्रहरी
जेल उप अधीक्षक एमएल पटेल ने बताया कि एक बंदी के बीमार होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात 10 बजे से 2 बजे तक प्रहरी छोटेलाल अहिरवार की ड्यूटी थी। इसी दौरान बदमाश ने उसके साथ झूमा-झटकी की और मारपीट करने की कोशिश की।
बाइक लेने गया तो घेरकर किया हमला
प्रहरी ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह अपनी बाइक लेने साइकिल स्टैंड पर गया, तभी दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक आरोपी पहले जेल में बंद रह चुका है। पहचान होने पर वह आक्रोशित हो गया और हाथापाई करने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।