• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह के नरसिंहगढ़ में आवास के लिए पैसे मांग रहे सचिव से परेशान युवक पेट्रोल की बाॅटल लेकर टावर पर चढ़ा

युवक ने अपनी मांगों को लेकर टावर की ऊंचाई से ही दो लिखित पत्र नीचे फेंक दिए। टावर के चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और पुलिस व युवक के स्वजन परेश...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 10:18:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 10:18:36 PM (IST)
दमोह के नरसिंहगढ़ में आवास के लिए पैसे मांग रहे सचिव से परेशान युवक पेट्रोल की बाॅटल लेकर टावर पर चढ़ा
पीडि़त की पत्नी से बात करते अधिकारी (इनसेट में) व टावर के ऊपर बैठा युवक। नईदुनिया

HighLights

  1. प्रशासन को बुलाने की मांग करने लगा
  2. कलेक्टर को व्यथा सुनने की बात रखी
  3. तंगी के चलते पूरा परिवार परेशान

नईदुनिया न्यूज, नरसिंहगढ़। क्षेत्र में एक युवक मंगलवार को अपनी समस्या को लेकर अचानक टावर पर चढ़ गया। मामले में जानकारी अनुसार स्थानीय बाजार मोहल्ला निवासी हेमंत प्रजापति पिता रामदयाल प्रजापति 40 सुबह छह बजे टावर पर चढ़ गया और अपनी निजी परेशानियों को लेकर प्रशासन को बुलाने की मांग करने लगा।

पड़ोसी भी परेशान करते हैं

कलेक्टर को अपनी व्यथा सुनने की बात रखी, टावर पर चढ़े युवक की पत्नी ने बताया है कि उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है, वहीं तंगी के चलते पूरा परिवार परेशान है। पड़ोसी द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया।

आवास स्वीकृत को लेकर पैसे लिए गए हैं

सचिव द्वारा आवास स्वीकृत को लेकर पैसे लिए गए हैं, युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही चौकी पर रोहित द्विवेदी, पटवारी कोमल सिंह एवं नायब तहसीलदार कोमल अठ्या मौके पर पहुंचे और समझाएंस देकर युवक को टावर से नीचे उतारने का प्रयास किया गया।


पति की दुर्घटना क्लैंप नहीं मिल

पीड़ित की पत्नी द्वारा चौकी प्रभारी को समस्याएं बताते हुए परिवार की आर्थिक तंगी एवं पति की दुर्घटना क्लैंप नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। वही किसी पड़ोसी द्वारा भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाये, विद्युत बिजली बिल अधिक आ जाने से परेशान, घर के बगल में पड़ोसी के द्वारा निर्माण करने से उसके घर में पानी भर गया इन्हीं परेशानियां को लेकर युवक टावर पर चढ़ गया है और फोन बंद कर लिया।

पीड़ित की पत्नी से बातचीत की

पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, नायब तहसीलदार कोमल अठ्या, वृदेश पांडे, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, पटवारी कोमल सिंह नरसिंहगढ़ सचिव संतोष यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित की पत्नी से बातचीत की गई।

पड़ोसी जेल भेजने की धमकी दे रहा

नायब तहसीलदार वृदेश पांडे को पीड़ित की पत्नी ने बताया कि आवास प्रदान करने के बाद में सचिव ने पैसे लिए। पड़ोसी रोडलाइंस का संचालक है जो जेल भेजने की धमकी दे रहा है एवं प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ित के साथ दुर्घटना हुई थी जिसमें इलाज के दौरान उसका पूरा पैसा खर्च हो गया है और आर्थिक तंगी से परेशान है। पीड़ित के घर के सामने कोई पेड़ है जिसे वह काटना चाहता है इन्हीं परेशानियों को लेकर वह युवक टावर पर चढ़ गया है।

देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि युवक की जो मांगे थी उनको पूरा करने का आश्वासन पथरिया एसडीएम निकत चौरसिया द्वारा दिया गया है। युवक के घर के सामने एक पेड़ है उसे हटवाने की मांग थी, युवक के घर के पीछे एक दीवार गिर गई है, जिसको लेकर पड़ोसियों से कुछ विवाद होता है उस विवाद को खत्म करने का आश्वासन भी दिया गया है।

क्लेम का मामला न्यायालय में विचाराधीन

जिला प्रशासन का कहना है कि युवक के क्लेम का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फिर भी प्रशासनिक स्तर पर यदि कुछ होगा तो उसकी मदद जरूर की जाएगी। इसके बाद युवक करीब 1.30 बजे टावर से नीचे सकुशल उतर गया।

यह भी पढ़ें- नर्सिंग फर्जीवाड़ा : सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की याचिका निरस्त की, हाई कोर्ट में कुछ काॅलेजों ने दी सीबीआई जांच की अंडरटेकिंग