जेल से रिहा होकर फिर बना कातिल, दमोह में नाबालिग की बेरहमी से हत्या; खून पीने और मांस खाने का वीडियो वायरल
दमोह जिले के दमोह में पत्नी की हत्या के मामले में जेल से रिहा हुए एक युवक ने बाइक सवार युवक पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 05:25:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 09:13:25 PM (IST)
दमोह में खौफनाक वारदातHighLights
- ग्राम सम्मना में लोहे की रॉड और हथौड़े से युवक की हत्या
- आरोपी पत्नी की हत्या के मामले में जेल से रिहा हुआ था
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि ,दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम सम्मना में गुरुवार की दोपहर एक अधेड़ ने बाइक सवार नाबालिग पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित युवक के सिर से भेजा निकालकर खाता और खून पीता हुआ नजर आया। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने किसी तरह पथराव कर आरोपित को घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने क्या कहा
नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय ने बताया कि भरत विश्वकर्मा (16) निवासी अर्थखेड़ा, चौकी इमलिया अपनी बहन दीक्षा विश्वकर्मा से टीका लगवाने के लिए आया था। वह और उसका चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बैठे आरोपित गुड्डा उर्फ प्रहलाद (58) ने अचानक बाइक सवार भरत पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में चचेरा भाई विजय किसी तरह बच गया।
नरभक्षी की तरह बैठकर मांस खा रहा था
विजय ने बताया कि आरोपित नरभक्षी की तरह बैठकर मांस खा रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए थे। भरत ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया।
अपनी पत्नी की हत्या की
बताया जाता है कि गुड्डा पटेल ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी। दो वर्ष पहले वह आजीवन कारावास की सजा पूरी कर जेल से रिहा हुआ है। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उसका पुत्र अलग रहकर खेती करता है। गांव में लोग उसे विक्षिप्त मानते हैं।
यह भी पढ़ें- भोपाल के हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर... वाहन तोड़े; कई लोग हिरासत में