दतिया में बिना अनुमति संकल्प यात्रा निकाल रहे भीम आर्मी-असपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग
दतिया में गोराघाट के सिंध पुल के पास बुधवार को आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 04:55:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 04:55:45 PM (IST)
भीम आर्मी-असपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्जHighLights
- बिना अनुमति संकल्प यात्रा लेकर पहुंचे असपा कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका
- भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस
- करीब 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार, नेता दामोदर सिंह यादव हिरासत में
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया में गोराघाट के सिंध पुल के पास बुधवार को आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। बिना अनुमति निकाली जा रही यात्रा को रोकने के लिए पुलिस ने बैरीकेट लगाए थे।
जानकारी के अनुसार, आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ता संकल्प यात्रा निकालते हुए आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। प्रशासन ने पहले ही इस यात्रा की अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने पहले समझाइश दी
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कई लोगों को हिरासत में ले लिया
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान करीब 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। आंदोलन में शामिल आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।