15 महीने तक नाबालिग के साथ गैंगरेप, जो शादी का वादा कर ले गया था उसके दोस्तों ने भी की वारदात
उनाव थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिला अस्पताल में भर्ती रहते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 10:50:17 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 11:12:59 AM (IST)
दतिया में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला। (फाइल फोटो)नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। उनाव थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिला अस्पताल में भर्ती रहते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी नीतु आदिवासी ने उससे शादी करने का वादा किया था। उसने खुद को नाबालिग बताते हुए शादी से इंकार किया, तो दो नवंबर 2024 की रात आरोपी बाइक से उसके घर के पीछे पहुंचा। उसे जबरन अपने साथ ले गया। वह उसे अपने साथी अभिषेक यादव के यहां लेकर पहुंचा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसे खेतों में स्थित एक सुनसान टपरिया में बंधक बनाकर रखा, जहां उसके साथ दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता के साथ विरोध करने पर की मारपीट
- पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपित उसे ग्वालियर भी ले गया, जहां एक परिचित के कमरे में रखा गया। वहां भी उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
- करीब चार-पांच दिन पहले आरोपी उसे दतिया में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता को 28 फरवरी को प्रसव पीड़ा हुई। उसने सात माह के शिशु को जन्म दिया। तीन मार्च को नवजात की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए।
मामले में पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।