दतिया में युवक ने पहले फांसी लगाकर की थी जान देने की कोशिश, अब खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, 90% झुलसा
दतिया के चरबरा गांव में युवक ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलसे युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रह ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 08 May 2026 10:16:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 10:16:05 AM (IST)
युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली।HighLights
- युवक ने घर में खुद पर डीजल डालकर आग लगाई।
- गंभीर रूप से झुलसे युवक को ग्वालियर रेफर किया गया तुरंत।
- परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाकर युवक की जान बचाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चरबरा में एक युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। उसे झुलसा देख वहां मौजूद परिजन में हडकंप मच गया। किसी तरह आग बुझाई गई, लेकिन तब तक युवक करीब 90 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था।
गंभीर हालत में परिजन और ग्रामीण उसे लेकेर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। वर्तमान में युवक का इलाज ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चरबरा निवासी कमल दांगी पुत्र सीताराम दांगी बुधवार रात घर के अंदर था। जहां उसने अचानक अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। कुछ ही देर में आग की तेज लपटें उठने लगीं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह आग पर काबू पाकर युवक को बचाया गया। इसके बाद तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पहले भी कर चुके हैं मरने के प्रयास
- ग्रामीणों के अनुसार कमल दांगी पूर्व में भी कई बार आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका है। बताया जाता है कि कुछ समय पहले उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जबकि एक बार फांसी लगाकर भी जान देने की कोशिश की थी।
हालांकि दोनों बार समय रहते परिजन और ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। बुधवार रात की घटना को युवक द्वारा तीसरी बार उठाया गया आत्मघाती कदम बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी में घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है।